सुशांत सिंह राजपूत के नाम पर केदारनाथ में बनेगा फोटोग्राफी पॉइंट, जानिए

    उत्तराखंड के केदारनाथ में सुशांत सिंह राजपूत के नाम से एक फोटोग्राफी प्वाइंट बनाया जाएगा। ये फैसला फिल्म केदारनाथ में उनकी शानदार परफॉरमेंस को देखते हुए लिया गया है।

    सुशांत सिंह राजपूत के नाम पर केदारनाथ में बनेगा फोटोग्राफी पॉइंट, जानिए

    सुशांत सिंह राजपूत हमारे बीच नहीं है। 14 जून 2020 को एक्टर का शव उनके बांद्रा वाले अपार्टमेंट से पुलिस द्वारा बरामद किया गया था। पुलिस जांच में एक्टर की मौत को सुसाइड बताया गया। अब एक्टर की डेथ को करीब दो साल पूरे होने जा रहे हैं। ऐसे में उत्तराखंड सरकार ने एक्टर की याद में खास घोषणा कर दी है। उत्तराखंड के केदारनाथ में सुशांत सिंह राजपूत के नाम से एक फोटोग्राफी प्वाइंट बनाया जाएगा। ये फैसला फिल्म केदारनाथ में उनकी शानदार परफॉरमेंस को देखते हुए लिया गया है। इस फोटोग्राफी प्वाइंट पर केदारनाथ आने वाले तीर्थयात्री, एक्टर के फैंस फोटो खिंचवा सकेंगे। उत्तराखंड के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने इस बात की जानकारी देते हुए कहा कि हम चाहते हैं कि केदारनाथ में सुशांत के नाम का फोटोग्राफी प्वाइंट बनाकर हम उन्हें श्रद्धांजलि दें।

    सुशांत सिंह राजपूत ने साल 2018 में आई फिल्म केदारनाथ में अहम भूमिका निभाई थी। इसी फिल्म से सारा अली खान ने अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। फिल्म में साल 2013 में आई आपदा को दिखाया गया था। ये मंजर भयानक था। इसी फिल्म के लिए एक्टर्स को खूब सराहा गया था। अब उनकी डेथ के करीब दो साल बाद उत्तराखंड सरकार उनके नाम का फोटोग्राफी पॉइंट बनाने जा रही है। वैसे एक्टर की डेथ के बाद सुशांत के घर पटना भी उनके नाम की सड़क है।

    बता दें, कई शानदार फिल्में देने वाले सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून 2020 को सुसाइड कर लिया था। इस सुसाइड ने इंडस्ट्री में सभी को सकते में छोड़ दिया था। इस मौत से हर कोई हैरान था। एक्टर के निधन के बाद रिया चक्रवर्ती निशाना बनाया गया। ड्रग केस, एक्टर के पैसों पर पर्सनल खर्च जैसे कई आरोप लगे। हालांकि, अब भी मामले की जांच की जा रही है। लेकिन एक्टर की दूसरी बरसी से पहले उनके फैंस को ये खास तोहफा मिल गया है।

    Tags