राम चरण का RC15 के सेट पर प्रभु देवा ने किया जोरदार स्वागत, पूरी टीम नाटू नाटू पर नाची

    राम चरण को प्रभु देवा से मिला ऐसा सरप्राइज, देखकर चौंक गए आरआरआर एक्टर

    राम चरण का RC15 के सेट पर प्रभु देवा ने किया जोरदार स्वागत, पूरी टीम नाटू नाटू पर नाची

    इन दिनों राम चरण चारों तरफ छाए हुए हैं। हाल ही में फिल्म आरआरआर को बेस्ट गाने नाटू नाटू के लिए ऑस्कर मिला तो पूरी टीम विदेश में ही थी। इसके बाद राम चरण इंडिया भी आए तो अलग अलग इवेंट्स में बिजी रहे। आखिरकार अब वो अपनी फिल्म RC15 के सेट पर लौट गए हैं। इस फिल्म में वो कियारा आडवाणी के साथ लीड रोल में नजर आएंगे। राम चरण अब जब फिल्म के सेट पर लौटे तो उन्हें जबरदस्त सरप्राइज मिले।

    राम चरण ने अपने इस सरप्राइज की वीडियो खुद शेयर की है। इस वीडियो में एक बड़े से हॉल में ढेर सारे लोग हैं। सबसे आगे फेमस डांसर और कॉरियोग्राफर प्रभु देवा कुछ लोगों के साथ खड़े हैं। उनके पीछे पूरी भीड़ नजर आ रही है। सारे के सारे एक साथ नाटू नाटू गाने पर डांस करते हैं और गाने का हुक स्टेप भी फॉलो करते हैं। ये सरप्राइज देखकर राम चरण तो जैसे इमोशनल ही हो गए। उन्होंने दिल से सभी का शुक्रिया किया, खास तौर से ग्रैंड मास्टर प्रभु देवा का।

    आरआरआर के बाद राम चरण की RC15 का भी दर्शकों को इंतजार है। हालांकि अभी फिल्म का टाइटल तय नहीं है। फिल्म को एस शंकर डायरेक्टर कर रहे हैं। 

    विराट कोहली बनेंगे राम चरण?

    राम चरण से हाल ही में अपने एक इंटरव्यू में ये भी बताया था कि वो एक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म करना चाहते हैं। इस पर किसी ने कहा कि वो कोहली पर बायोपिक करना चाहेंगे क्या? राम चरण ने तुरंत हां कर दिया। उन्होंने विराट कोहली की तारीफ की और कहा कि वो तो कुछ कुछ दिखते भी उनके जैसे हैं। राम चरण ने कहा कि वो स्पोर्ट्स फिल्म करना चाहते हैं और ये काफी लंबे समय से पेंडिंग पड़ा है लेकिन उन्हें ऐसा कुछ मिला नहीं है जिस पर वो स्पोर्ट्स में काम शुरू कर पाएं।