आम्रपाली दुबे से इश्क लड़ाते दिखें प्रवेश लाल यादव, इस गाने को देखकर दीवाने हुए फैंस

    भोजुपरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे और प्रवेश लाल की फिल्म साजन का गाना दबा के दर्द सीने में रिलीज किया जा चुका है। इस गाने में दोनों की जोड़ी लोगों को खुब पसंद आ रही है। 

    आम्रपाली दुबे से इश्क लड़ाते दिखें प्रवेश लाल यादव, इस गाने को देखकर दीवाने हुए फैंस

    भोजुपरी इंडस्ट्री के कई सारे सितारे ऐसे हैं जोकि लोगों का दिल बखूबी जीतते हुए दिखाई देते हैं। इस लिस्ट में तो वैसे कई सितारों के नाम शामिल हैं, लेकिन आम्रपाली दुबे और प्रवेश लाल यादव की तो बात ही अलग है। जब भी दोनों एक साथ स्टेज पर आते हैं तो अलग ही तरह से फैंस का दिल जीतते हुए दिखाई देते हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही होता हुआ दिखाई दिया है। दोनों का एक नया भोजपुरी गाना फैंस के बीच शेयर हुआ है, जिसका नाम है दबा के दर्द सीने में। इस वीडियो को निरहुआ म्यूजिक वर्ल्ड ने अपने यूट्यूब अकाउंट पर शेयर किया है। गाने में शादी का माहौल दिखाया गया है, जहां पर प्रवेश लाल के साथ आम्रपाली अलग ही कैमेस्ट्री जमाते हुए दिखाई दे रही हैं।

    गाने में जहां प्रवेश लाल अपने प्यार को आम्रपाली पर बरसाते हुए दिखाई दे रहे थे। वहीं, आम्रपाली गुस्से में उन्हें देखती हुई दिखाई दे रही थीं। वीडियो के आखिर में दोनों के प्यार का पगाम सातवें आसमान पर पहुंच ही जाता है। फिल्म साजन का ये गाना दबा के दर्द सीन में लोगों को इस वक्त बहुत पसंद आ रहा है। इस फिल्म का ट्रेलर पहले ही रिलीज किया जा चुका था, जिसे फैंस काफी पसंद करते हुए दिखाई दिए थे। अब इस फिल्म के रिलीज होने का फैंस बेसब्री के साथ इंतजार कर रहे हैं। आप भी यहां देखिए प्रवेश लाल औऱ आम्रपाली दुबे की फिल्म का गाना दबा के दर्द सीने में।

    फिल्म साजन के अंदर प्रवेश लाल यादव औऱ आम्रपाली दुबे लीड स्टार्स के तौर पर दिखाई देने वाले हैं। दोनों इस फिल्म में पति-पत्नी का रोल प्ले कर रहे हैं। फिल्म को म्यूजिक देने का काम म्यूजिक ओम झा ने दिया है। इस फिल्म के गानों की लाइने अरबिंद तिवारी का है। इस फिल्म के प्रोड्यूसर प्रवेश लाल यादव है। इसे डायरेक्टर करने का काम इश्तियाक शेख बंटी ने किया है। 

    Tags