प्रेग्नेंट आलिया भट्ट ने शेयर किया रणबीर कपूर का शानदार वीडियो, देवा-देवा गाने पर झूमते दिखें एक्टर

    आलिया भट्ट और रणबीर कपूर इस वक्त इटली में अपनी ब्रेक को एंजॉय कर रहे हैं। इस बीच एक्ट्रेस ने रणबीर का बेहद ही शानदार वीडियो शेयर किया है, जिसे देखते ही रह जाएंगे आप।

    <p>आलिया भट्ट और रणबीर कपूर</p>

    आलिया भट्ट और रणबीर कपूर

    आलिया भट्ट और रणबीर कपूर बॉलीवुड के सबसे फेमस कपल्स में से एक आते हैं। आलिया भट्ट अपनी प्रेगनेंसी लाइफ को खूब इंजॉय करती हुई दिखाई दे रही है। काम से ब्रेक लेकर अब आलिया और रणबीर ने इटली जाने का फैसला लिया जहां पर वह खूब इंजॉय कर रहे हैं। इन सबके बीच रणबीर कपूर का एक वीडियो आलिया ने शेयर किया है, जिसमें एक्टर ब्रह्मास्त्र के गाने पर झूमते हुए नजर रहे हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। आलिया भट्ट ने जो वीडियो अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है उसमें शानदार वादियों के बीच दीवार पर बैठकर रणबीर कपूर देवा देवा गाने पर झूमते हुए नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर रणबीर कपूर के इस गाने को खूब पसंद किया जा रहा है।

     इस वीडियो को कैप्शन देते हुए आलिया भट्ट ने लिखा- मेरी जिंदगी की रोशनी। इस वीडियो पर फैंस जमकर कमेंट्स करते हुए दिखाई दे रहे हैं। एक यूजर ने दोनों कपल को जिंदगी में खुशहाल रहने की दुआएं दी है। वहीं, कुछ लोगों ने तो इस कपल पर जमकर प्यार बरसाने का काम किया है। देवा देवा गाने का म्यूजिक प्रीतम ने दिया है ! गाया है अरिजीत और जोनिता ने और लिरिक्स हैं अमिताभ भट्टाचार्य के है! देवा देवा गाने में एक्स्ट्रा VFX इफेस्ट्स का इस्तेमाल किया गया है। आप भी यहां देखिए रणबीर कपूर का शानदार वीडियो।

    आपकी जानकारी के लिए बता दें कि फिल्म ब्रह्मास्त्र के जरिए रणबीर कपूर और आलिया भट्ट दोनों साथ काम करने वाले हैं आया मुखर्जी की ब्रह्मास्त्र है अब देखना यह है कि लोगों को रियल लाइफ में तो यह जोड़ी काफी पसंद है लेकिन अब देखना यह होगा असल जिंदगी में जितनी ये जोड़ी हिट है फिल्म में भी वह उतनी ही हिट हो पाएगी या फिर नहीं?

    Tags