प्रियंका चोपड़ा और जेठानी सोफी टर्नर के रिश्ते में आई खटास, इंस्टाग्राम पर एक दूसरे को किया अनफॉलो

    प्रियंका के जेठ और निक जोनास के बड़े भाई जो जोनास और उनकी जेठानी सोफी टर्नर ने एक दूसरे से डाइवोर्स ले लिया है। जिससे प्रियंका चोपड़ा और सोफी टर्नर के रिश्ते भी बिगड़ते नजर आ रहे हैं।

    प्रियंका चोपड़ा और जेठानी सोफी टर्नर के रिश्ते में आई खटास, इंस्टाग्राम पर एक दूसरे को किया अनफॉलो

    ग्लोबल स्टार बन चुके प्रियंका चोपड़ा अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियां बटोर रही हैं। आजकल प्रियंका अपने जेठ और जेठानी के डाइवोर्स को लेकर चर्चा में बनी हुई है। हाल ही में प्रियंका के जेठ और निक जोनास के बड़े भाई जो जोनास और उनकी जेठानी सोफी टर्नर ने एक दूसरे से डाइवोर्स ले लिया है। अब दोनों अपनी दोनों बेटियों विला और डेल्फिन के कस्टडी के लिए कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।

     प्रियंका अपने जेठ जो जोनास और अपनी जेठानी सोफी टर्नर के साथ स्पेशल बॉन्ड शेयर करती हैं। लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि प्रियंका चोपड़ा और उनकी जेठानी सोफी टर्नर के बीच आपस में खटास आ गई है। हाल ही में सोफी और प्रियंका चोपड़ा ने एक दूसरे को अपने-अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अनफॉलो कर दिया है। आपको बता दें कि सालों से प्रियंका चोपड़ा और उनकी जेठानी सोफी टर्नर एक दूसरे की काफी बेस्ट फ्रेंड थी। लेकिन हाल ही में उनके रिश्ते में खटास को देखा जा सकता है।

    प्रियंका सोफी की दोनों बेटियों विला और डेल्फिन से काफी ज्यादा प्यार करती है। अपनी जेठ और जेठानी के डाइवोर्स के बाद प्रियंका दोनों के बीच पिसती हुई नजर आ रही है। कपल अपने दोनों बच्चों की कस्टडी के लिए आपस में लड़ाई कर रहे हैं। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक जो जोनास - सोफी टर्नर और प्रियंका और निक दोनों कपल अपनी - अपनी फैमिली के साथ लंदन शिफ्ट होने वाले थे। वहीं सोफी ने अभी सिर्फ प्रियंका को ही अनफॉलो किया है परिवार के बाकी सदस्यों जो, केविन और उनकी वाइफ डैनियल जोनस को वह अभी भी फॉलो कर रही हैं।

    Tags