प्रियंका चोपड़ा ने बेटी मालती मैरी को गोद में लेकर मनाया था जन्मदिन, अनदेखी तस्वीर आई सामने

    निक ने एक्ट्रेस के बर्थडे की कुछ तस्वीरें शेयर की थी जहां दोनों बीच पर रोमांटिक होते दिखे थे। वहीं अब कुछ नई तस्वीरें सामने आई हैं। इन नई तस्वीरों में घर में हुए ग्रैंड सेलिब्रेशन को देखा जा सकता है जिसमें परिवार के आलावा कुछ खास दोस्त भी शामिल हुए थे।

    प्रियंका चोपड़ा ने बेटी मालती मैरी को गोद में लेकर मनाया था जन्मदिन, अनदेखी तस्वीर आई सामने

    ग्लोबल आइकॉन प्रियंका चोपड़ा ने हाल में अपना 40वां बर्थडे सेलिब्रेट किया है। इस ग्रैंड सेलिब्रेशन में उनकी माँ मधु चोपड़ा, पति निक जोनस, सास, ससुर शामिल हुए थे। एक्ट्रेस ने अपने इस बर्थडे को पूरा दिन अलग अलग तरह से सेलिब्रेट किया। निक ने एक्ट्रेस के बर्थडे की कुछ तस्वीरें शेयर की थी जहां दोनों बीच पर रोमांटिक होते दिखे थे। वहीं अब कुछ नई तस्वीरें सामने आई हैं। इन नई तस्वीरों में घर में हुए ग्रैंड सेलिब्रेशन को देखा जा सकता है जिसमें परिवार के आलावा कुछ खास दोस्त भी शामिल हुए थे।

    प्रियंका की दोस्त तमन्ना दत्त ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक्ट्रेस के 40 वें जन्मदिन की कुछ अनदेखी तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में एक ऐसी भी तस्वीर थी जिसने सभी का ध्यान अपनी तरफ खींचा। तस्वीर में प्रियंका अपनी बेटी को गोद में लिए हुए नज़र आ रही हैं। एक्ट्रेस ने हॉट रेड ड्रेस पहनी हुई है। वहीं गोद में नज़र आ रही नन्ही मालती मैरी ने क्यूट ऑरेंज बेबी ड्रेस पहनी हुई है। हालांकि, बेबी के चेहरे को छुपाया गया है। तमन्ना ने दो और खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं।

    वहीं निक जोनस ने भी अपनी लेडी लव का बर्थडे खास बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। बीच पर पार्टी और फिर जबरदस्त सरप्राइज। इससे खास क्या हो सकता था। निक ने बर्थडे के दिन के सुबह से रात तक के सभी तस्वीरें शेयर की थीं। एक जगह तो निक कस्टमाइज टावेल लेकर खड़े दिखे थे जिसमें बड़े से शब्दों में प्रियंका का नाम लिखा था-‘मेरे प्यार को जन्मदिन मुबारक हो! जुलाई की ज्वेलरी। आपके साथ जीवन की पागल सवारी पर होने के लिए सम्मानित महसूस करता हूं।’ प्रियंका ने भी निक के इस प्यार का जवाब कुछ खूबसूरत शब्दों से दिया।

    बता दें, प्रियंका और निक ने कुछ समय एक दूसरे को डेट करने के बाद दिसंबर 2018में शादी कर ली थी। ये ग्रैंड शादी राजस्थान के उदयपुर में स्थित के महल में संपन्न हुई। शादी में दोनों परिवार के अलावा कुछ खास दोस्त यार ही शामिल हुए थे। इतने साल एक दूसरे के साथ रहते हुए दोनों ने अपने काम भी फोकस किया। साथ ही फैमिली को आगे बढ़ाते हुए इस साल सेरोगेसी से बेटी के पेरेंट्स बने। ये प्रियंका का पहला बर्थडे है जिसे एक्ट्रेस ने अपनी बेटी के साथ मनाया।

    Tags