प्रियंका चोपड़ा ने देसी अंदाज में किया मैनेजर का बर्थडे सेलिब्रेट, भांगड़ा करती यूं आई नजर

    एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अपने पति निक जोनस के साथ मिलकर अपनी मैनेजर अंजुला को एक शानदार बर्थडे पार्टी दी, जिसका वीडियो इस वक्त जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहा है। 

    प्रियंका चोपड़ा ने देसी अंदाज में किया मैनेजर का बर्थडे सेलिब्रेट, भांगड़ा करती यूं आई नजर

     प्रियंका चोपड़ा एक शानदार एक्ट्रेसेस होने के साथ-साथ एक बेहतरीन एक्ट्रेस भी है। एक्ट्रेस हाल पल को खुलकर एंजॉय करती हैं। चाहें वो कोई पार्टी हो या फिर किसी अपने का जन्मदिन। हाल ही में कुछ ऐसा ही होता हुआ नजर आया है। जब प्रियंका चोपड़ा ने अपनी मैनेजर अंजुला आचार्य के लिए अपने लॉस एंजिल्स वाले अपने घर में एक सरप्राइज बर्थडे पार्टी रखी थी। उन्होंने एक बेहतरीन और देसी स्टाइल वाली पार्टी का आयोजन अपने घर में किया था। इससे जुड़ा वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर काफी वायरल हो रहा है। 

    एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा का जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें प्रियंका चोपड़ा ढोल पर भांगड़ा करती हुई नजर आ रही हैं। साथ ही प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट स्टोरी पर भी अपनी मैनेडर अंजुला को शानदार तरीके से विश किया। उन्होंने लिखा- हैप्पी बर्थडे अंजु, मैं हमेशा तुम्हें प्यार करती रहूंगी। प्रियंका चोपड़ा का जो वीडियो सामने आया है, उसमें एक्ट्रेस केक लेकर एक कमरे में एंट्री करती हुई दिखाई देती हैं। तभी ढोल की आवाज सुनाई देने लगती है। ढोल की बीट्स पर प्रियंका और उनकी मैनेजर भांगड़ा करते हुए नजर आते हैं। इस दौरान निक जोनस प्रियंका को सामने खड़े होकर सिर्फ देख ही रहे होते हैं। प्रियंका इस वीडियो में ग्रीन कलर का जंपसूट पहने हुए नजर आई हैं।

    इसके अलावा प्रियंका चोपड़ा की मैनेजर अंजुला ने भी पार्टी की कई सारी तस्वीरें शेयर की हैं। अंजुला ने अपनी पोस्ट के जरिए प्रियंका चोपड़ा और निक को बेहतरीन सरप्राइज के लिए शुक्रियादा किया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सिटाडेल की शूटिंग में इस वक्त बिजी हैं और आए दिन सेट से अपनी तस्वीरें एक्ट्रेस शेयर करती ही रहती हैं।