प्रियंका चोपड़ा ने बेटी मालती के साथ कराया जबरदस्त फोटोशूट, क्यूटेनस देख फैंस ने लुटाया प्यार

    प्रियंका चोपड़ा की एक फोटोशूट से जुड़ी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। तस्वीरों में प्रियंका ने अपनी बेटी मालती के साथ गजब के पोज दिए हैं। 

    प्रियंका चोपड़ा ने बेटी मालती के साथ कराया जबरदस्त फोटोशूट, क्यूटेनस देख फैंस ने लुटाया प्यार

    एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा एक बेहतरीन एक्ट्रेस होने के साथ-साथ एक शानदार एक्ट्रेस भी हैं, जोकि लोगोंं के बीच किसी ना किसी वजह के चलते सुर्खियों में बनी रहती हैं। एक्ट्रेस अपने आने वाले प्रोजेक्ट्स से जुड़ी तस्वीरें और वीडियोज तो शेयर करती ही रहती हैं, लेकिन वो अपनी बेटी मालती संग खूबसूरत बॉन्ड शेयर करती रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अपनी बेटी मालती के साथ एक बेहद ही गजब का फोटोशूट करवाया है, जिसमें एक्ट्रेस अपनी बेटी के साथ कमाल की लग रही हैं। 

    बेटी मालती के साथ फोटोशूट करवाए हुए कुछ तस्वीरें प्रियंका चोपड़ा की सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। वायरल हो रही तस्वीरों में प्रियंका चोपड़ा रेड लाल के आउटफिट में दिखाई दे रही हैं। एक्ट्रेस खुले बालों में काफी कमाल की लग रही हैं। इसके अलावा बेटी मालती भी रेड कलर के कपड़े पहने हुए दिखाई दे रही हैं। मां औऱ बेटी की इस बॉन्डिंग को देखकर फैंस काफी खुश होते हुए दिखाई दिए हैं। प्रियंका अपने बेटी इस बार भी अपना चेहरा छुपाती हुई दिखाई दी हैं। आप भी यहां देखिए एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा का वायरल होता हुआ वीडियो यहां।

    प्रियंका चोपड़ा की जो तस्वीर सामने आई है उसमें वो अपनी बेटी मालती पर अपना बरसाती हुई दिखाई दे रही हैं। एक्ट्रेस अपनी बेटी के साथ फोटोशूट के वक्त खेलती हुई भी दिखाई दी हैं। फैंस प्रियंका और मालती की तस्वीरों को देखकर काफी ज्यादा खुश हैं। ऐसा पहली बार नहीं है जब प्रियंका चोपड़ा एक मां और बेटी की शानदार बॉन्डिंग फैंस के बीच शेयर करती हुई नजर आई हो। इससे पहले भी वो कई तस्वीरों में अपनी बेटी पर प्यार बरसाती दिखी हैं। 

    इसके अलावा ने एक वीडियो मालती के साथ इसी फोटोशूट का अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर किया है, जिसमें प्रियंका अपने बेटी की तरफ देखते हुए पोज दे रही हैं। 

    Tags