प्रियंका चोपड़ा विदेश में रहकर भी नहीं भूलीं हिंदू पंरपरा, पति निक जोनस-बेटी मालती संग मनाई दिवाली

    प्रियंका चोपड़ा विदेश में रहकर भी अपने संस्कार नहीं भूली हैं। हाल ही में वो अपने पति निक जोनस और बेटी मालती के साथ दिवाली मनाती हुई दिखाई दी हैं। 

    प्रियंका चोपड़ा विदेश में रहकर भी नहीं भूलीं हिंदू पंरपरा, पति निक जोनस-बेटी मालती संग मनाई दिवाली

    बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपना शानदार सफर तय करने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा लोगों की हमेशा से फवरेट रही है। इसके पीछे का कारण सिर्फ उनकी एक्टिंग ही नहीं बल्कि उनका जमीन से जुड़ा हुआ अस्तिव भी है। प्रियंका चोपड़ा भले ही विदेश में रहकर अपनी जिंदगी इस वक्त गुजार रही हैं, लेकिन वो हमेशा अपने नींव यानि अपने त्योहारों को मनाना नहीं छोड़ती हैं। ऐसा ही कुछ हाल ही में हमें देखने को मिला है। प्रिंयका चोपड़ा अपने पति निक जोनस और बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनास के साथ दिवाली के त्योहार को धूमधाम के साथ मनाती हुई दिखाई दी, जिससे जुड़ी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर इस वक्त जमकर वायरल हो रही हैं।

    दरअसल प्रियंका चोपड़ी की दिवाली मनाते हुए दो तस्वीरें इस वक्त सामने आई है। पहली तस्वीर में प्रियंका अपने पति निक जोनस और बेटी मालती के साथ भगवान की पूजा करती हुई दिखाई दे रही हैं। इस दौरान वो सभी व्हाइट कलर के आउटफिट पहने हुए नजर आ रहे हैं। प्रियंका पूजा करते वक्त सिर पर दुपट्टा लिए हुए और बेटी मालती को गोद में बैठाए हुए दिखाई दे रही हैं। प्रियंका के साथ निक भी ट्रेडिशनल आउटफिट पहने हुए दिख रहे हैं। प्रियंका के साथ वो भी भगवान की पूजा पूरे मगन होकर करते हुए दिखाई दिए हैं। वहीं, इस अलावा दूसरी तस्वीर में प्रिंयका औऱ निक दोनों बेटी मालती के साथ पोज देते हुए दिखाई दे रहे हैं। लेकिन इस दौरान भी प्रियंका ने मालती का फेस दिल वाली इमोजी के साथ कवर किया हुआ है। यहां देखिए प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस और बेटी मालती की दिवाली मनाते हुए की तस्वीर। 

    इससे पहले प्रियंका चोपड़ा पति निक जोनस के लिए करवा चौथ का त्योहार बेहद ही शानदार तरीके से मनाती हुई दिखाई दी थीं। उनकी इस खास पल से जुड़ी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थीं। 

    Tags