प्रियंका चोपड़ा ने दुनिया को दिखाया बेटी मालती मैरी का चेहरा, क्यूटनेस पर फ़िदा फैंस बोले 'पापा पर गई है'

    मालती मैरी की तस्वीर देखने के बाद फैंस बोले -पापा निक जैसी हैं खूबसूरत आँखे, मम्मी पर है मुस्कान और नाक'

    प्रियंका चोपड़ा ने दुनिया को दिखाया बेटी मालती मैरी का चेहरा, क्यूटनेस पर फ़िदा फैंस बोले 'पापा पर गई है'

    ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा की माँ बनने की खबर पर पूरी दुनिया ने उन्हें बधाइयां भेजी थीं। एक्ट्रेस सेरोगेसी की मदद से पिछले साल बेटी की माँ बनी थीं जिसका नाम उन्होंने अपनी और निक की माँ के आधार पर मालती मैरी रखा था। बेटी के जन्म के एक साल बाद तक एक्ट्रेस ने उनका चेहरा दुनिया से छुपाये रखा था। अब हॉलीवुड में हुए एक इवेंट में प्रियंका बेटी को साथ लेकर पहुंची जहां बेटी के चेहरे की क्यूटनेस कैमरे में कैद हो गई। ये पहली बार है जब दुनिया ने मालती मैरी का चेहरा देखा। बेटी की क्यूटनेस पर फैंस तारीफें कर रहे हैं।

    इस वीडियो में प्रियंका को बेटी को गोद में लिए देखा जा सकता है। वाइट ड्रेस में मम्मी की गोद में मालती मस्ती भरे अंजाद में नज़र आ रही हैं जिसे प्रियंका संभालने में लगी हुई हैं। मालती पहली बार किसी पब्लिक इवेंट में शामिल हुई हैं। ये मौका था निक जोनस और उनके भाईयों को हॉलीवुड वॉक ऑफ़ फेम स्टार' अवार्ड से नवाजा जाना। इस मौके पर निक ने बेटी के बारे में भी बातें कहीं।

    मालती की तस्वीरें सामने आने के बाद कुछ यूजर्स ने कमेंट करते हुए बताया है कि मालती अपने पिता निक जोनस जैसी दिखती है। वहीं कुछ का मानना है उनके चेहरे और नाक की बनावट माँ प्रियंका की तरह है। मालती की तस्वीरें देख कर दोनों के फैंस बेहद खुश हैं। हाल में मालती का पहला जन्मदिन मनाया गया है।

    मालती का जन्म पिछले साल जनवरी में ही हो गया था। वो एक प्रीमेच्यौर जन्म था। सातवें महीने में ही जन्मी मालती की हालत ख़राब थी जिसकी वजह से उन्हें 100 दिनों तक हॉस्पिटल में ही बिताने पड़े। प्रियंका बेटी के जन्म के तीन महीनों बाद उन्हें अप्रैल में घर ला पाई थीं। फ़िलहाल दोनों ने बेटी के साथ स्पॉट किये जाते हैं।

    Tags