प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस के घर आया नन्हा मेहमान, एक्ट्रेस ने ऐसे शेयर की मां बनने की खुशखबरी

    एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनस शादी के 3 साल बाद माता-पिता बन गए हैं। खुद इस बात की जानकारी एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर इस अंदाज में दी है। 

    प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस के घर आया नन्हा मेहमान, एक्ट्रेस ने ऐसे शेयर की मां बनने की खुशखबरी

    बॉलीवुड के गलियारे से एक बड़ी खबर इस वक्त सामने आई है। एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा मां बन गई हैं। खुद इस बात की जानकारी उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए फैंस को दी है। उन्होंने अपने पोस्ट के जरिए बताया कि उनके बच्चे का जन्म सेरोगेसी की वजह से हुआ है। एक्ट्रेस ने साल 2018 में अमेरिकी सिंगर निक जोनस संग शादी की थी। एक्ट्रेस साल 2000 में मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम कर चुकी है। 

    प्रियंका चोपड़ा ने पोस्ट जारी करते हुए लिखा- हमें ये बताते हुए खुशी हो रही है कि सेरोगेसी के जरिए हम एक बच्चे का स्वागत कर रहे हैं। हम सम्मान के साथ ये कहना चाहते हैं कि इस खास समय में हमारी प्राइवेसी का ख्याल रखा जाए। हम अपने परिवार पर ध्यान केंद्रित करना चाहते हैं। धन्यवाद। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी राजस्थान में पारंपरिक तरीके से हुई थी। शादी के बाद प्रियंका अपना ज्यादातर समय अमेरिका में ही अपने पति के साथ बिताती हैं।

    एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड की सबसे महंगी एक्ट्रेसेस में से एक हैं। अपनी शानदार एक्टिंग की वजह से वो कई पुरस्कार अपने नाम कर चुकी हैं, जिनमें दो राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और पांच फिल्मफेयर पुरस्कार शामिल हैं। इतना ही नहीं 2016 में प्रियंका चोपड़ा को पद्म श्री से सम्मानित किया गया था और टाइम मैगजीन ने उन्हें दुनिया के 100 प्रभावशाली लोगों से में एक माना था। फोर्ब्स ने भी उन्हें दुनिया की 100 सबसे शक्तिशाली महिलाओं की लिस्ट में जगह दी थी।

    तमिल फिल्म से की थी प्रियंका चोपड़ा ने अपने करियर शुरुआत

    एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने मिस वर्ल्ड बनने के बाद तमिल फिल्म थमिजन के साथ अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। बाद में फिर एक्ट्रेस ने द हीरो: लव स्टोरी ऑफ ए स्पाई से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। 2003 में प्रियंका चोपड़ा की फिल्म अंदाज बॉक्स ऑफिस पर काफी हिट हुई थी। उन्होंने फिर 2003 में मुझसे शादी करोगी और 2004 में ऐतराज में काम किया था।

    Tags