मालती-निक जोनस के साथ प्रियंका चोपड़ा ने मनाई पिकनिक, फैशन के मामले में मां पर भारी पड़ी बेटी

    प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस से जुड़ी एक तस्वीर बेटी मालती के साथ सामने आई है, जिसे देखकर फैंस काफी ज्यादा खुश होते हुए दिखाई दे रहे हैं। 

    मालती-निक जोनस के साथ प्रियंका चोपड़ा ने मनाई पिकनिक, फैशन के मामले में मां पर भारी पड़ी बेटी

    एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अपनी प्रोफेशनल के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर लोगों के बीच हमेशा चर्चा में रहती हैं। बिजी शेड्यूल होने के बावजूद प्रियंका चोपड़ा अपनी फैमिली के लिए वक्त निकाल ही लेती है। ऐसा ही कुछ इस बार भी देखने को मिला है। प्रियंका चोपड़ा और उनके परिवार की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें वो फुर्स्त के पल बिताते हुए दिखाई दे रहे हैं। फैंस को प्रियंका और उनकी फैमिली की तस्वीर काफी ज्यादा पसंद आ रही है। लोग इस पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। 

    प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वो अपने पति निक जोनस और बेटी मालती के साथ फुर्स्त के पल बिताती हुई दिखाई दे रही हैं। एक्ट्रेस अपनी फैमिली के साथ लंदन में पिकनिक एंजॉय करती हुई दिखाई दे रही हैं। निक, प्रियंका और मालती ने सिर ढकने के लिए कैप और हैट का इस्तेमाल किया हुआ है। निक और प्रियंका दोनों इस दौरान मलती का ख्याल रखते हुए दिखाई दे रहे हैं। यहां देखिए प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की बेटी मालती के साथ पिकनिक मानते हुए की प्यारी सी तस्वीर। 

    हर रविवार है पिकनिक का दिन- प्रियंका चोपड़ा

    प्रियंका चोपड़ा ने तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- रविवार पिकनिक के लिए है। एक्ट्रेस के इस पोस्ट पर फैंस कई तरह के कमेंट्स करते हुए दिखकाई दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा- प्यारी फैमिली। दूसरे यूजर ने तस्वीर पर लिखा- क्यूटनेस ओवरलोड। तीसरे यूजर ने भी इस फैमिली की तारीफ करते हुए लिखा- शानदार फैमिली। लव यू प्रियंका। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने मेट गाला 2023 में अपनी एंट्री से पहले अनमोल पलों की तस्वीरें शेयर की थी। प्रियंका और निक की जोड़ी हमेशा से ही फैंस के बीच छाई रहती हैं।