प्रियंका चोपड़ा को पहली बार मंगलसूत्र पहनने पर हुआ था ये एहसास, कहा- खास था वो पल

    एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने खुद बताया है जब उनकी शादी हुई थी तो उसके बाद पहली बार मंगलसूत्र पहनने पर उन्हें कैसा लगा था।

    <p>प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस</p>

    प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस

    शादी के बाद मंगलसूत्र पहनना हर एक लड़की के लिए बेहद खास होता है। क्योंकि वो सिर्फ एक आभूषण ही नहीं बल्कि एक खूबसूरत एहसास भी है। बॉलीवुड एक्ट्रेसेस भी शादी के बाद मंगलसूत्र पहने हुए नजर आती हैं। कैटरीना कैफ से लेकर प्रियंका चोपड़ा को उनकी शादी के बाद अकसर मंगलसूत्र पहने हुए देखा गया है। हाल ही में खुद एक ब्रांड एंडोर्समेंट के वक्त एक्ट्रेस ने बताया कि जब उन्होंने पहली बार अमेरिकी एक्टर और सिंगर निक जोनस से शादी करने के बाद मंगलसूत्र पहना था तो उन्हें कैसा महसूस हो रहा था।

    बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और उनके पति व सिंगर निक जोनस इंडस्ट्री के फेमस कपल्स में से एक हैं। दोनों सोशल मीडिया पर भी हमेशा अपने प्यार का इजहार करते हुए नजर आते हैं। दोनों अक्सर एक साथ इंटरव्यू देते हुए दिखाई देते हैं, जहां पर वो अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को खुलकर शेयर करते हैं। 

    दरअसल हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने इंस्टा अकाउंट से एक ज्वेलरी ब्रांड एंडोर्समेंट का वीडियो शेयर किया है, जिसमें एक खूबसूरत मंगलसूत्र पेश किया गया। वीडियो में एक्ट्रेस एक शादीशुदा महिला के तौर पर मंगलसूत्र पहनने के बारे में बात करती हुई नजर आई हैं। उन्होंने अपनी बात में कहा- मुझे याद है, जब मैंने पहली बार मेरा मंगलसूत्र पहना था, क्योंकि हम इस विचार के साथ बड़े हुए हैं कि, इसका क्या मतलब है। यह मेरे लिए बस एक बहुत ही खास पल था। साथ ही, एक आधुनिक महिला के रूप में मैं इसके अर्थ के परिणामों को भी समझती हूं। मेरे लिए भी ये सवाल आते हैं कि, 'क्या मुझे मंगलसूत्र पहनने का विचार पसंद है या यह बहुत पितृसत्तात्मक है?' लेकिन साथ ही, मैं वह पीढ़ी हूं, जो बीच में है। परंपरा बनाए रखें लेकिन जानें कि आप कौन हैं और आप किसके लिए खड़े हैं और हम देखेंगे कि अगली पीढ़ी की लड़कियां अलग तरह से सोचेंगी।"

    Tags