प्रियंका ने पति निक और बेटी मालती के साथ बीच पर मनाया संडे, लोग बोले- बेटी का चेहरा तो...

    प्रियंका चोपड़ा अपनी बेटी का चेहरा छुपाने के लिए फिर हुईं ट्रोल... 

    प्रियंका ने पति निक और बेटी मालती के साथ बीच पर मनाया संडे, लोग बोले- बेटी का चेहरा तो...

    हॉलीवुड और बॉलीवुड में अपनी धाक जमाने वाली देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपना फैमिली टाइम स्पेंड कर रही हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और अपने साथ साथ अपने परिवार की तस्वीरें और अपडेट्स शेयर करती रहती हैं। अब प्रियंका मां बन गई हैं और उनकी बेटी थोड़ी बड़ी हो गई है तो एक्ट्रेस अब अपनी बेटी को लेकर भी निकल जाती हैं। इस पर रविवार के दिन उन्होंने अपने पति निक और बेटी मालती के साथ संडे मनाया है। एक्ट्रेस मालीबु के बीच पर संडे बिताने गई थीं। 

    प्रियंका ने कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी शेयर की हैं। इसमें एक फोटो में तीनों ही साफ तौर पर नजर आ रहे हैं। निक और प्रियंका ब्लैक मे हैं, वहीं बेटी मालती ने येलो रंग की ड्रेस पहनी है। इसके बाद प्रियंका सिर्फ बेटी के साथ दिखती हैं। पूरा परिवार बीच पर भी नजर आता है। तीनों ही काफी कूल लग रहे हैं।

    हालांकि इन फोटोज को पोस्ट करने के बाद प्रियंका बेटी का चेहरा छिपाने की वजह से ट्रोल होती भी नजर आईं। दरअसल लोग कह रहे हैं कि जब बेटी का चेहरा ही नहीं दिखाना है तो उसकी फोटो पोस्ट करने का भी क्या ही मतलब है। हालांकि किसी ने भी फिर आगे सपोर्ट किया है कि अगर प्रियंका बेटी की शक्ल नहीं दिखाना चाहतीं तो ये उनकी च्वाइस है। 

    प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में अपनी बेटी संग लाल रंग की ड्रेस में फोटोशूट कराया था। बेटी भी लाल रंग की ड्रेस में थी। यहां भी लोगों ने एक्ट्रेस को ट्रोल किया था कि उन्होंने बेटी का चेहरा क्यों छुपाया हुआ है। एक्ट्रेस के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो कुछ हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स में नजर आने वाली हैं। लेकिन बॉलीवुड की बात करें तो वो द स्काई इज पिंक में फरहान अख्तर के साथ दिखाई दी थीं। एक्ट्रेस जब इंडिया आई थीं तो कहा जा रहा था कि एक्ट्रेस संजय लीला भंसाली के ऑफिस गई हैं और फिल्म की डील हुई है लेकिन बाद में ऐसी खबरों का खंडन कर दिया गया।

    Tags