प्रियंका चोपड़ा बेटी मालती-पति निक संग समुंद्र किनारे बिताए शानदार पल, स्विमसूट में दिखें तीनों

    प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें से एक तस्वीर में वो अपने पति निक जोनस और बेटी मालती के साथ समुंद्र किनारे बैठी हुई दिखाई दी हैं। 

    <p>प्रियंका चोपड़ा, निक जोनास और मालती</p>

    प्रियंका चोपड़ा, निक जोनास और मालती

    प्रियंका चोपड़ा अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को भी खुलकर जीना पसंद करती है। इस वक्त वो मां बनने का अनुभव कर रही हैं। उनकी जिंदगी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस आने के बाद काफी खुशहाल हो गई है। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने कुछ तस्वीरें अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर की है। उनमें से एक तस्वीर में एक्ट्रेस अपने पति निक जोनस और बेटी मालती के साथ पूल किनारे बैठी हुई नजर आई हैं। तीनों इस दौरान स्विमसूट पहने हुए दिखाई दे रहे हैं।

    पहली जो तस्वीरें जो प्रियंका चोपड़ा ने शेयर की हैं, उसमें स्नैक्स और ड्रिंक्स रखे हुए दिखाई दे रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए प्रियंका चोपड़ा ने लिखा- रविवार @sonahomenyc के साथ। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सोना होम प्रियंका की भारतीय होमवेयर लाइन है। तीसरी जो तस्वीर प्रियंका ने शेयर की है, उसमें वो, निक जोनस और बेटी मालती नजर आ रहे हैं। तीनों को एक साथ देखकर फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड होते हुए दिखाई दे रहे हैं। आप भी यहां देख सकते हैं वो तीनों तस्वीरें एक-एक करके यहां।

    इसके अलावा कुछ वक्त पहले प्रियंका चोपड़ा का निक जोनास संग एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हुआ था, जिसमें दोनों लिपलॉक करते हुए दिखाई दिए हैं। दोनों इस वीडियो में एक-दूसरे के प्यार के अंदर डूबे हुए पूरी तरह से नजर आएं। वीडियो में दोनों कपल की फुल मस्ती भले पल साफ दिखाई दिए हैं। दोनों को देखकर ऐसा लगा कि वो एक परफेक्ट कपल गोल्स फैंस को दे रहे हैं। प्रियंका चोपड़ा हाल ही में पोलैंड होकर आई थी, जहां पर उन्होंने यूक्रेनियन रेफ्यूजी बच्चों के साथ वक्त बिताया था। यूनिसेफ की गुडविल एंबेस्डजर के पद पर मौजूद है इस वक्त प्रियंका चोपड़ा। प्रियंका को आखिरी बार द मैट्रिक्स रीसरेक्शन में सती का रोल निभाते हुए देखा गया था।

    Tags