परिणीति-राघव की शादी के लिए प्रियंका चोपड़ा ने कर लिया बैग पैक, इस दिन पहुंचेगी इंडिया
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी के लिए कब इंडिया आएंगी प्रियंका चोपड़ा? मिली ये जानकारी

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी की इन दिनों लगातार चर्चा हो रही है। दोनों 24 सितंबर को राजस्थान के उदयपुर में शादी करने वाले हैं। शादी की तैयारियां भी जोरो पर हैं। अभी तक की रिपोर्ट्स के मुताबिक शादी के लिए लीला पैलेस होटल बुक किया गया है। हालांकि उदयविलास का नाम भी सामने आ चुका है। इस बीच गेस्ट लिस्ट पर भी चर्चा जारी है। मीडिया में अटकलें लगाई जा रही हैं कि शादी में और कौन कौन आ सकता है। इसके एक नाम तो बिल्कुल तय है और वो हैं परिणीति कि कजन सिस्टर प्रियंका चोपड़ा।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो प्रियंका चोपड़ा 23 सितंबर को इंडिया पहुंचेगी और तुरंत ही वेन्यू पर जाएंगी। एक्ट्रेस हालांकि बहुत पहले से नहीं आ रही हैं लेकिन ये बताया गया है कि वो अपने घर से ही शादी की तैयारियों में शामिल थीं। प्रियंका चोपड़ा तो परिणीति की सगाई में भी शामिल हुई थीं जो कि दिल्ली में हुई थी। वहीं बात करें परिणीति के जीजू यानी निक जोनस की तो वो शादी में आएंगे या नहीं, ये भी एक बड़ा सवाल बना हुआ है। हालांकि कहा ये जा रहा है कि निक की पहले से वर्क कमिटमेंट्स हैं लेकिन वो शादी में आने की एक को तो पूरी कोशिश करेंगे। पर अभी तक उनका आना तय नहीं है।
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने शादी से पहले उज्जैन के महाकालेश्वर और अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में जाकर मत्था टेका था और आशीर्वाद लिया था। दोनों की वीडियोज काफी वायरल हुई थी। शादी के बाद दोनों के रिसेप्शन की भी अलग अलग जगह पर खबरे हैं। कुछ रिपोर्ट्स में गुड़गांव तो कुछ में मुंबई में शादी के रिसेप्शन की बात कही जा रही है। मुंबई में तो रिसेप्शन कंफर्म माना जा सकता है क्योंकि परिणीति अपने बॉलीवुड के साथियों को बुला सकती हैं।