परिणीति चोपड़ा की सगाई के लिए दिल्ली आएंगी प्रियंका चोपड़ा, जीजा निक जोनस रहेंगे गायब

    परिणीति चोपड़ा की सगाई में शामिल होने के लिए प्रियंका चोपड़ा भरेंगी उड़ान, इस दिन पहुंचेगी दिल्ली 

    परिणीति चोपड़ा की सगाई के लिए दिल्ली आएंगी प्रियंका चोपड़ा, जीजा निक जोनस रहेंगे गायब

    परिणीती चोपड़ा इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से काफी सुर्खियों मे हैं। एक्ट्रेस पॉलिटिशियन राघव चड्ढा से दिल्ली में सगाई करने वाली हैं। दोनों के रिलेशनशिप की चर्चा पिछले काफी समय से हो रही है। ये सगाई 13 मई को क्नॉट प्लेस के कपूरथला हाउस में होगी। हालांकि अभी शादी की कोई खबर नहीं है। दोनों अपने अपने कामों में बिजी हैं। अब रिपोर्ट्स के मुताबिक 13 मई को प्रियंका चोपड़ा सीधे दिल्ली में सगाई के लिए शामिल होने के लिए आएंगी। 

    रिपोर्ट्स के मुताबिक एक सोर्स ने कहा, ''प्रियंका के लिए ये एक छोटा ट्रिप होगा। उन्होंने इस मौके पर जाने के लिए और बहन के साथ शामिल होने के लिए काम को साइड रखा है। वो 13 तारीख की सुबह दिल्‍ली पहुंचेंगी। उनके पति निक जोनास के उनके साथ पहुंचने की उम्मीद नहीं है, और ये देखा जाना बाकी है कि क्या वो अपनी बेटी मालती को परिवार के लिए एक सरप्राइज के रूप में लाती हैं।"

    इस सगाई में अगर गेस्ट की बात करें तो मनीष मल्होत्रा शामिल होंगे। यहां तक कि एक्ट्रेस उन्ही के डिजाइन किए हुए कपड़े सगाई में पहने हुए नजर आएंगी। फिलहाल परिणीति चोपड़ा अपने परिवार के साथ दिल्ली मे ही हैं। 

    सोर्स ने आगे कहा, ''वे सगाई को गुप्त रखने की कोशिश नहीं कर रहे हैं, लेकिन निश्चित रूप से इसे केवल परिवार और करीबी दोस्तों की उपस्थिति में रखना चाहते हैं। ये कपल के लिए एक बड़ा मौका है और वे पूरे परिवार के साथ नई शुरुआत करना चाहते हैं।''

    इस सगाई की बात की जाए तो ये पंजाबी स्टाइल मे होगी। इसमें नाच, गाना और खूब धूम धड़ाका होगा। सगाई की थीम पेस्टल है, जो उनके व्यक्तित्व में भी झलकती है। मेहमानों को इसके बारे में बता दिया गया है, और इसके साथ तालमेल बिठाने की उम्मीद है।

    Tags