बेटी मालती को लेकर सिद्धिविनायक मंदिर पहुंची प्रियंका चोपड़ा, बप्पा से लिया बेटी के लिए आशीर्वाद

    बेटी को अकेले लेकर मंदिर पहुंची प्रियंका, निक नहीं आये नज़र 

    बेटी मालती को लेकर सिद्धिविनायक मंदिर पहुंची प्रियंका चोपड़ा, बप्पा से लिया बेटी के लिए आशीर्वाद

    ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा इस समय पति निक जोनस और बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस के साथ अपने घर मुंबई में आई हुई हैं। अपने इस दौरे के दौरान एक्ट्रेस को अंबानी के कल्चरल इवेंट में देखा गया था। और अब प्रियंका बेटी को लेकर मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर पहुंच गई है गणपति बप्पा का आशीर्वाद दिलवाने।

    प्रियंका चोपड़ा का नया वीडियो सामने आया है जिसमें उन्हें बेटी को गोद में लिए पंडित जी से आशीर्वाद लेते हुए देखा जा सकता है। इस वीडियो में प्रियंका के साथ उनके कुछ दोस्त यार भी नज़र आ रहे हैं। एक्ट्रेस वेस्टर्न ड्रेस में धमाका करने के बाद यहां सूट-सलवार में नजर आ रही हैं।

    प्रियंका चोपड़ा और निक सेरोगेसी की मदद से पेरेंट्स बने हैं। दोनों लंबे समय से बेबी प्लान कर रहे थे लेकिन कॉम्प्लिकेशन के चलते [प्रियंका को सेरोगेसी से माँ बनना पड़ा।

    बता दें, प्रियंका और निक ने कुछ समय एक दूसरे को डेट करने के बाद दिसंबर 2018 में शादी कर ली थी। ये ग्रैंड शादी राजस्थान के उदयपुर में स्थित के महल में संपन्न हुई। शादी में दोनों परिवार के अलावा कुछ खास दोस्त यार ही शामिल हुए थे। इतने साल एक दूसरे के साथ रहते हुए दोनों ने अपने काम भी फोकस किया। साथ ही फैमिली को आगे बढ़ाते हुए पिछले साल सेरोगेसी से बेटी के पेरेंट्स बने। हाल में बेटी का पहला जन्मदिन मनाया गया है। प्रियंका मालती के अपने जीवन में आने से बेहद खुश हैं। वो अपने काम के साथ परिवार को भी आगे बढ़ा रही हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस इंग्लिश वेब सीरीज सिटाडेल में नज़र आ रही हैं। इसके अलावा एक्ट्रेस के बाद फरहान अख्तर की रोड ट्रिप फिल्म जी ले जरा भी है जिसमें आलिया भट्ट, कैटरीना कैफ लीड रोल में नज़र आने वाली हैं। फिल्म का इंतजार हो रहा है।