प्रियंका चोपड़ा ने महाशिवरात्रि के मौके पर की निक जोनस संग पूजा, वायरल हुई तस्वीरें

    महाशविरात्री के खास पर्व पर प्रियंका चोपड़ा अपने घर में पति निक जोनस के साथ भगवान शिव की पूजा करती नजर आई हैं। उन्होंने इससे जुड़ी तस्वीरें अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर की है। 

    प्रियंका चोपड़ा ने महाशिवरात्रि के मौके पर की निक जोनस संग पूजा, वायरल हुई तस्वीरें

    बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा भले ही इस वक्त बॉलीवुड से ज्यादा हॉलीवुड के प्रोजेक्ट्स पर काम करती नजर आ रही हैं, लेकिन वो दिल से अभी भी हमारी देसी गर्ल ही है। वो देश ही नहीं बल्कि विदेश में भी अपनी संस्कृति को जिंदा रखने का काम कर रही है। प्रियंका की हाल ही में सामने आई तस्वीरें इस बात का सबूत है। दरअसल एक्ट्रेस ने सात समंदर पार अपने पति निक जोनस के साथ महाशविरात्रि की पूजा की है।

    प्रियंका चोपड़ा ने इससे जुड़ी तस्वीरें अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर की है। अपने पोस्ट के जरिए उन्होंने फैंस को महाशिवरात्रि की बधाई दी है। इस खास दिन पर प्रियंका ने अपने लॉस एंजिलिस में मौजूद घर पर एक खास पूजा रखवाई थी। तस्वीर में प्रियंका और निक के साथ एक्ट्रेस की स्टाइलिस्ट दिव्या ज्योती भी बैठी हुई दिखाई दी। सभी मंदिर के आगे पूजा करते हुए दिखाई दे रहे हैं। तस्वीर में ये साफ देखा जा सकता है कि प्रियंका के घर में मौजूद मंदिर में भगवान शिव की बहुत बड़ी मूर्ति रखी हुई है। तस्वीर में पुजारी भी बैठे हुए नजर आ रहे हैं।

    निक और प्रियंका की तस्वीरे हैं बेहद खास

    घर में रखी पूजा में निक जोनस व्हाइट कलर का कुर्ता पायजामा पहने हुए दिखें हैं। वहीं, प्रियंका ने बेबी पिंक कलर का फ्लोरल आउटफिट पहना हुआ है। तस्वीर में तीनों के चेहरे नजर नहीं आ रहे हैं। सभी लोगों की सिर्फ बैक ही दिखाई रही है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा- महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं। हर हर महादेव, हैप्पी महाशिवरात्री सभी को ऊं नम: शिवाय। इसके अलावा प्रियंका ने जो एक और तस्वीर इंस्टा पर शेयर की है, उसमें एक्ट्रेस ने अपना आउटफिट क्लोजअप के साथ दिखाया है। इन तस्वीरों में प्रियंका को ही नहीं बल्कि निक को भी भारतीय संस्कृति में ढलते हुए देखा है। दोनों की दीवाली फोटोज भी काफी वायरल हुई थीं।

    Tags