प्रियंका चोपड़ा की बेटी मालती ने बनाई फर्स्ट क्यूट रंगोली, एक्ट्रेस ने फोटो पर ने तस्वीर शेयर लिखा ...
बॉलीवुड से हॉलीवुड तक दमदार पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा शादी के बाद विदेश में ही पति और बेटी संग सेटल हो गई हैं। प्रियंका विदेश में इंडिया के सारे पर्व सेलिब्रेट करती हैं। दिवाली पर भी एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर फोटोज शेयर किया, एक्ट्रेस ने अपनी बेटी मालती के हाथों की पहली रंगोली फैंस के साथ शेयर की।

देश से लेकर विदेश तक में दिवाली की खूब धूम मची है। एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा विदेश में सेटल हो गई हैं, एक्ट्रेस वहां भी इंडिया के सभी ट्रेडिशनल त्योहारों को परिवार के साथ बड़े ही चाव से मनाती हैं।प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर अपने दिवाली सेलिब्रेशन की तस्वीरें साझा की हैं। इस फोटोज में एक्ट्रेस ने बेटी मालती मैरी चोपड़ा की फर्स्ट रंगोली अपने फैंस को दिखाई है। जिस पर लोगों ने खूब प्यार लुटाया।
दिवाली के दिन प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम की स्टोरी पर कुछ खास तस्वीरें शेयर की। तस्वीरों में एक्ट्रेस ने बेटी मालती की बनाई हुई क्यूट पहली रंगोली की फोटो साझा की है। फोटो के अनुसार बेटी ने सफेद और बेगनी रंग की बेहद प्यारी सी रंगोली अपने नन्हे हाथों से बनाई है। इस रंगोली पर एक दीया भी रखा दिखाई दे रहा है। जो उस प्यारी सी रंगोली को और भी खूबसूरत दिखा रहा है।
इस खूबसूरत फोटो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने प्यार भरा कैप्शन लिखा 'पहली रंगोली'। इसी के साथ क्यूट बेबी इमोजी भी लगाया'। इन फोटो के साथ एक्ट्रेस ने अपने फैंस को दिवाली की बधाई देते हुए लिखा ‘आप सभी को दिवाली की ढेर सारी शुभकामनाएं हमेशा रोशन रहिये। इसी के साथ एक्ट्रेस ने प्यारे से जलते दिए की फोटो पर लिखा हमेशा इस रोशन दिए की तरह रोशन रहिये।
एक्ट्रेस के वर्क फ्रंट की बात करें तो लंबे समय के बाद हसीना हॉलीवुड के बाद दोबारा बॉलीवुड में नजर आने वाली हैं। एक्ट्रेस की उप्कामिंग फिल्म कल्पना चावला बायोग्राफी है जो की 2024 में आने वाली है। प्रियंका चोपड़ा की कुछ टाइम पहले एक सीरीज अमेजॉन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई थी जिसका नाम सिटाडेल है।