पुदिना ए हसीना 2: गर्लफ्रेंड के लिए सब्जीवाला बने पवन सिंह, बेचने निकले पुदिना

    पवन सिंह का नया गाना पुदिना ए हसीना 2.0 रिलीज हो चुका है। इस गाने ने रिलीज होते ही यूट्यूब पर गर्दा उड़ा दिया है। पवन सिंह इसमें पुदीना बेचते हुए नजर आ रहे हैं।

    पुदिना ए हसीना 2: गर्लफ्रेंड के लिए सब्जीवाला बने पवन सिंह, बेचने निकले पुदिना

    भोजपुरी एक्टर और सिंगर पवन सिंह का नया गाना पुदिना ए हसीना 2.0 रिलीज हो गया है। इससे पहले भी उनका इसी नाम से एक गाना पिछले साल आया था। गाने को खूब प्यार मिला था और ये गाना 365 मिलियन से ज्यादा व्यूज पार कर गया है। अब इसलिए सिंगर ने इसका दूसरा वर्जन भी निकाल दिया है। नए गाने में पवन सिंग की गर्लफ्रेंड का रिश्ता पक्का हो जाता है। इसके बाद वो उसको मनाने के लिए सब्जी वाले बनकर उसके पास जाते हैं और पुदीना बेचते दिखाई पड़ते हैं। पवन गर्लफ्रेंड से कहते हैं कि वो शादी ना करें वरना वो उनके ससुराल जाएंगे और पुदीना बेचने के बहाने गली में आवाज लगाएंगे। पवन कहते हैं कि उन्हें उनके जैसा ब्रांडेड लड़का नहीं मिलेगा।

    इस गाने को खुद पवन सिंह ने शिल्पी राज के साथ मिलकर गाया है। गाने में पवन सिंह के साथ स्वीटी सुपारी और रवि पंडित नजर आ रहे हैं। इस गाने को रौशन सिंह विश्वास और पीयूष राय ने लिखा है। इसका म्यूजिक पीयूष सिंह ने दिया है। ये गाना जबरदस्त तरीके से यूट्यूट पर उछाल मार गया है। यूट्यूब म्यूजिक में ये गाना नंबर 1 पर ट्रेंड कर रहा है। गाना मंगलवार को रिलीज हुआ और कुछ ही घंटों में ये 1.5 मिलियन व्यूज पार कर गया। पवन सिंह के हाल ही में आए गाने भी इतना बढ़िया परफोर्म नहीं कर पाए थे जितना ये गाना छा गया है। इस गाने को खूब प्यार मिल रहा है।

    कंट्रोवर्सी में फंसे थे पवन सिंह?

    पवन सिंह हाल ही में अपनी पत्नी के चलते कंट्रोवर्सी में फंसे थे। उन्होंने अपनी दूसरी पत्नी को तलाक दिया है। दोनों ने इसी साल के शुरुआत में तलाक पेपर साइन किए थे। लेकिन उनकी दूसरी पत्नी ने उन पर कई तरह के आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा कि पवन उन्हें प्रताड़ित करते थे और अबॉर्शन तक के लिए कहा था। मामला काफी बिगड़ गया था। हालांकि पवन सिंह की तरफ से इस मामले में कोई सार्वजनिक तौर पर बयान नहीं आया। ये भी कहा गया कि पवन सिंह ने अपनी दूसरी पत्नी को सुसाइड के लिए उकसाया था। उनकी पहली पत्नी ने भी सुसाइड ही किया था।

    Tags