कृति खरबंदा ने पहली रसोई की रस्म के दौरान बनाया सूजी का लजीज हलवा, उंगलियां चाटता रह गया पूरा ससुराल

    शादी के बाद कृति खरबंदा पुलकित सम्राट के घर में अपनी पहली रसोई की रस्म निभाती नजर आईं। 

    कृति खरबंदा ने पहली रसोई की रस्म के दौरान बनाया सूजी का लजीज हलवा, उंगलियां चाटता रह गया पूरा ससुराल

    बॉलीवुड के जानेमाने कपल कृति खरबंदा पुलकित सम्राट इस समय लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। कुछ समय पहले ही कृति खरबंदा पुलकित सम्राट ने शादी की है। शादी होते ही कृति खरबंदा पुलकित सम्राट अपने घर लौट गए। इस दौरान परिवार के लोगों ने कृति खरबंदा पुलकित सम्राट का भव्य स्वागत किया। सोशल मीडिया पर कृति खरबंदा पुलकित सम्राट की एक वीडियो तेजी से वायरल हो रही है। इस वीडियो में कृति खरबंदा लाल जोड़े में ससुराल में कदम रखती नजर आ रही हैं। इसी बीच कृति खरबंदा पुलकित सम्राट ने एक बार फिर से फैंस का ध्यान खींचना शुरू कर दिया है। 

    हाल ही में कृति खरबंदा ने शादी के बाद फैंस को एक अपडेट दिया है। शादी होते ही कृति खरबंदा ने अपनी पहली रसोई की रस्म को निभा डाला है। सोशल मीडिया पर कृति खरबंदा ने कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में कृति खरबंदा सूजी का लहवा बनाती नजर आ रही हैं। सबसे पहले कृति खरबंदा ने ये हलवा पुलकित सम्राट की दादी को खिलाया। 

    सूजी का हलवा खाते ही पुलकित सम्राट की दादी खुश हो गईं। जिसके बाद पुलकित सम्राट की दादी ने कृति खरबंदा को अपना आशीर्वाद दिया। एक तस्वीर में कृति खरबंदा अपनी दादी सास के पैरों में बैठी नजर आ रही हैं। एक तस्वीर में कृति खरबंदा अपने सूजी के हलवे को ड्राइफ्रूट्स के साथ सजाती दिख रही हैं। इतना ही नहीं कृति खरबंदा ने तो फैंस के साथ हलवे की कढ़ाई तक की तस्वीर शेयर कर दी है। 

    इस दौरान कृति खरबंदा लाल रंग के खूबसूरत सूट में नजर आईं। तस्वीर में कृति खरबंदा माथे पर सिंदूर लगाए दिख रही हैं। कृति खरबंदा का ये अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है। अब भी लोग लगातार कृति खरबंदा को शादी की बधाई दे रहे हैं। लोगों का कहना है कि पुलकित सम्राट काफी खुशनसीब हैं जो उनको कृति खरबंदा जैसी पत्नी मिली।