पुष्पा 2 की रिलीज डेट की भनक लगते ही एक्शन मोड में आए अल्लू अर्जुन के फैंस, कर ली फिल्म को ब्लॉकबस्टर बनाने की तैयारी

    पुष्पा 2 को लेकर लगातार तरह तरह के खुलासे हो रहे हैं। इसी बीच पुष्पा 2 और अल्लू अर्जुन के फैंस ने इस फिल्म को हिट बनाने की पूरी तैयारी कर ली है। 

    पुष्पा 2 की रिलीज डेट की भनक लगते ही एक्शन मोड में आए अल्लू अर्जुन के फैंस, कर ली फिल्म को ब्लॉकबस्टर बनाने की तैयारी

    साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन इस समय अपनी आगामी फिल्म 'पुष्पा 2' की शूटिंग करने में व्यस्त चल रहे हैं। कुछ समय पहले ही मेकर्स ने पुष्पा 2 का पोस्टर शेयर करके सोशल मीडिया पर खलबली मचा दी थी। पोस्टर को देखकर फैंस समझ चुके हैं कि फिल्म 'पुष्पा 2' में अल्लू अर्जुन एक अलग ही अवतार में नजर आने वाले हैं। कुछ समय पहले ही जानेमाने क्रिकेटर डेविड वार्नर भी पुष्पा के रंग में रंगे नजर आए थे। हाल ही में खबर आई थी कि फिल्म 'पुष्पा 2' के मेकर्स ने रिलीज डेट फाइनल कर दी है। 

    टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि फिल्म 'पुष्पा 2' 22 दिसंबर 2023 को रिलीज होने वाली है। फिल्म 'पुष्पा 2' की रिलीज डेट सामने आते ही फैंस के बीच खलबली मच गई है। फैंस ने फिल्म 'पुष्पा 2' को ब्लॉकबस्टर बनाने का फैसला कर लिया है। यही वजह है जो इस समय सोशल मीडिया पर हर जगह फिल्म 'पुष्पा 2' का नाम सुनाई दे रहा है। 

    फिल्म 'पुष्पा 2' का खुमार अभी से लोगों के सिर पर चढ़कर बोलने लगा है। हाल तो ये हो चुका है कि दिल्ली के एक रेस्टोरेंट में श्रीवल्ली के नाम की थाली बेची जा रही है। वहीं मुंबई के एक जूस वाले ने तो पुष्पा के नाम से जूस बेचना शुरू कर दिया है। इतना ही नहीं मार्केट में तो अब लोग पुष्पा फायर के नाम से पटाखे भी खरीद सकते हैं। कुछ समय पहले ही इंडियन क्रिकेटर रविंद्र जडेजा को भी पुष्पा राज के लुक में देखा गया था। 

    गौरतलब है कि अल्लू अर्जुन की इस फिल्म का पहला पार्ट पहले ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा चुका है। जिसके बाद मेकर्स अब फिल्म 'पुष्पा 2' को हिट बनाने में जुटे हुए हैं। कुछ समय पहले ही खबर आई थी कि फिल्म 'पुष्पा 2' की कास्ट में बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की एंट्री होने वाली है। रणवीर सिंह फिल्म 'पुष्पा 2' में एक पुलिसवाले का किरदार निभाने वाले हैं। अब ये तो हर कोई जानता है कि पुष्पा की पुलिस से नहीं बनती। ऐसे में इस खबर ने फिल्म 'पुष्पा 2' के फैंस का उत्साह सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है।