कार्तिक आर्यन के आशिकी 3 फिल्म करने पर राहुल रॉय का आया रिएक्शन, बोले- मैं जल्द उनसे बात करूंगा

    एक्टर कार्तिक आर्यन जल्दी ही फिल्म आशिकी 3 के अंदर नजर आने वाले हैं। ऐसे में आशिकी फिल्म के पहले पार्ट को करने वाले राहुल राय ने इसको लेकर अपना रिएक्शन दिया है।

    कार्तिक आर्यन के आशिकी 3 फिल्म करने पर राहुल रॉय का आया रिएक्शन, बोले- मैं जल्द उनसे बात करूंगा

    बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन की किस्मत भूल भुलैया 2 के बाद से ज्यादा चमक रही है। एक्टर अब अपने कई सारे प्रोजेक्ट्स पर काम करते हुए नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं कई सारे टीवी एड्स भी वो इस वक्त कर रहे हैं। कुल मिलाकर कहे तो कार्तिक आर्यन इस वक्त खूब नोट छाप रहे हैं। वैसे उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट्स में से एक आशिकी 3 भी है। जी हां, कुछ वक्त पहले उन्होंने इस फिल्म से जुड़ा एक छोटा सा वीडियो शेयर किया था, जिसके जरिए उन्होंने बताया था कि वो आशिकी 3 में लीड रोल निभाने वाले हैं। वैसे जब भी आशिकी फिल्म की बात की जाती है तो उसका पहला पार्ट और पहले हीरो राहुल रॉय की बात फैंस को आ जाती है। ऐसे में आइए जानते हैं उन्होंने कार्तिक आर्यन को आशिकी 3 में लीड रोल के लिए चुने जाने पर क्या कहा है?

    राहुल रॉय ने एक नए इंटरव्यू में आशिकी 3 के बारे में खुलकर बात रखी। साथ ही उन्होंने कार्तिक आर्यन के लिए अपनी शुभकामनाएं भी दी। क्योंकि उन्होंने इस फ्रेंचाइज को जारी रखा। आशिकी 3 का डायरेक्शन इस बार अनुराग बसु करने वाले हैं। राहुल रॉय ने पिंकविला से बातचीत करते हुए कहा कि वो इस फिल्म के लिए कार्तिक आर्यन को चुने जाने को लेकर काफी खुश हैं। उन्होंने अपनी बात रखते हुए कहा, 'कार्तिक आर्यन अद्भुत एक्टर हैं। उनका सही फिल्मों को चुनने का इतिहास रहा है। मैंने अभी तक उनसे बात नहीं की है लेकिन मुझे उम्मीद है कि मैं जल्द ही उनसे बात करुंगा।' 

    अपनी बात आगे रखते हुए राहुल राय ने कहा, 'बॉक्स ऑफिस के आंकड़े भी कार्तिक आर्यन के पक्ष में काम कर रहे हैं, इसलिए मैं उन्हें शानदार फ्रेंजाइजी आगे ले जाने के लिए शुभकानाएं देता हूं।' आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सबसे पहले आशिकी फिल्म 1990 में आई थी। फिल्म में राहुल रॉय और अनु अग्रवाल ने लीड रोल निभाया था। फिल्म को डायरेक्ट करने का काम महेश भट्ट ने बखूबी किया था। इसके बाद आशिकी 2 फिल्म 2013 में आई थी। इसे डायरेक्ट करने का काम मोहित सूर ने किया था। अब आशिकी 3 में कार्तिक आर्यन लीड रोल निभाने वाले हैं।

    Tags