शिल्पा शेट्टी के साथ बाहर आए राज कुंद्रा ने ठका अपना चेहरा, ट्रोल बोले- पूरी उमर ऐसे ही मुंह छुपााएगा

    शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा बहुत समय के बाद एक साथ दिखाई दिए हैं। लेकिन राज ने इस बार भी अपना चेहरा कवर किया हुआ था ताकि कोई देख न पाए। ऐसा करने पर लोगों ने उन्हें बुरी तरह से ट्रोल कर दिया है।

    शिल्पा शेट्टी के साथ बाहर आए राज कुंद्रा ने ठका अपना चेहरा, ट्रोल बोले- पूरी उमर ऐसे ही मुंह छुपााएगा

    शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को पिछले साल प्रोर्नोग्राफी केस में गिरफ्तार किया गया था। उसके बाद से ही राज कुंद्रा पब्लिक में खुलकर नहीं निकलते हैं। उनको पैपराजी ने जब भी स्पॉट किया है। वो फुल नेक जैकेट और मास्क में नजर आते हैं। ये ऐसा मास्क होता है जिनसे उनका पूरा चेहरा ढक जाता है। वो अकसर अकेले ही नजर आता है। लेकिन इस बार राज कुंद्रा अपनी पत्नी शिल्पा शेट्टी के साथ नजर आए। दरअसल दोनों किसी पार्टी के लिए साथ आए थे। पैपराजी ने उन्हें एक बार फिर से स्पॉट किया और उनकी वीडियो सामने आई है।

    इस वीडियो में राज कुंद्रा दोबारा से अपने पुराने लुक में नजर आए, जहां उन्होंने चेहरा छिपाया हुआ है। पैपराजी राज को रोकते हैं और शिल्पा शेट्टी के साथ पोज देने के लिए कहते हैं। लेकिन वो कुछ नहीं बोलते और सीधे वेन्यू की ओर चले जाते हैं। शिल्पा भी कार से निकलती हैं तो हंसते हुए पैपराजी से बोलती हैं, ''चले गए।'' 

    हालांकि अब इस वीडियो के सामने आने से राज को काफी ट्रोल किया जा रहा है। वीडियो में एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ''एट्टीट्यूड देखो इसका जेल में होना चाहिए गंदगी।'' एक दूसरे ने लिखा, ''अब क्या ये पूरी उम्र ऐसे ही मुंह छुपाएगा।'' इसी तरह एक और कमेंट आया, ''जब मुंह दिखाने लायक नहीं रहे तो क्यों निकलते हैं बाहर, घर में बैठे रहो ना।'' इस तरह के कमेंट्स से ये पोस्ट भरा हुआ है।

    शिल्पा और राज पिछली बार तब नजर आए थे, जब दोनों साथ में वैष्णो देवी गए थे। इसके अलावा वो कुछ इक्के दुक्के मौके पर ही नजर आए हैं। हालांकि पैपराजी अभी भी राज से उम्मीद लगाए बैठे हैं कि वो अपना मुंह दिखाएंगे और वो उनकी फोटोज क्लिक कर पाएंगे। लेकिन देखना होगा कि राज ऐसा कब तक करते हैं।

    Tags