अच्छा सिला दिया सॉन्ग: राजकुमार राव को धोखा दे कर अपना घर बसा रही हैं नोरा फतेही, गाना देख कर आ जाएगी बेवफा प्रेमी की याद

    विक्की कौशल के बाद नोरा ने राजकुमार राव को दिया धोखा 

    अच्छा सिला दिया सॉन्ग:  राजकुमार राव को धोखा दे कर अपना घर बसा रही हैं नोरा फतेही, गाना देख कर आ जाएगी बेवफा प्रेमी की याद

    विक्की कौशल और नोरा फतेही का एक गाना आया था 'बड़ा पछताओगे'। इस गाने में नोरा ने विक्की को धोखा दिया था। अब एक्ट्रेस के नया गाना 'अच्छा सिला दिया' लेकर आ गई है। इस गाने में भी नोरा अपने किरदार की फितरत के हिसाब से राजकुमार राव को जान से मारने की कोशिश कर रही हैं। 

    आपने सनम बेवफा की फिल्म के गाने ‘अच्छा सिला दिया तूने मेरे प्यार का’ तो सुना ही होगा। उसी पर बेस्ड ये गाना भी प्यार और धोखे से भरा है। गाने को बी प्राक ने गाया है जो पहले भी कई हिट गाने दे चुके हैं। गाने में एक प्यार और धोखे की कहानी दिखाई दी गई है जो कुछ समझ आती है और कुछ कांफ्युस कर रही है।

    गाने के वीडियो के अनुसार राजकुमार का किरदार नोरा के प्यार में गिरफ्त है। वहीं एक्ट्रेस किसी और के प्यार में लीड एक्टर को धोखा दे रही है। एक्ट्रेस अपने प्रेमी के साथ मिलकर राजकुमार की गाड़ी का एक्सीडेंट करवा देती है। और घर में चौथा मना रही होती है। तभी राजकुमार की एंट्री होती है। वो अपनी बीवी और उसके प्रेमी को उसी जगह लेकर जाता है जहां उसे मरने की कोशिश की गई थी। अब ये प्यार और धोखे की कहानी आपने पहले भी कितनी बार देखी होगी।

    गाना सुनने में ठीक ठाक है लेकिन कहानी कंफ्यूस्ड करती है। गाने के बोल लिखे हैं जानी ने, आवाज और म्यूजिक दिया है बी परक ने। वहीं डायरेक्टर साहब अरविंद खैरा ने ठीक ठाक काम किया है। कोरियोग्राफर हैं राजित देव। ये गाना भूषण कुमार ने प्रेजेंट और प्रोड्यूस किया है।

    Tags