आलिया के मां बनने पर राखी सावंत ने इस तरह जताई खुशी, यूजर बोले- एक नंबर की नौटंकीबाज औरत

    आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के आज बेबी गर्ल पैदा हुई है। दोनों माता-पिता बन गए हैं। अब राखी सावंत ने इस कपल को जिस तरह से बधाई दी है। उससे जुड़ा वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। 

    आलिया के मां बनने पर राखी सावंत ने इस तरह जताई खुशी, यूजर बोले- एक नंबर की नौटंकीबाज औरत

    आलिया भट्ट और रणबीर कपूर माता-पिता बने गए हैं। आलिया भट्ट ने एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के फैंस के लिए ये एक बहुत बड़ी खबर है। इतना ही नहीं रणबीर कपूर की मां औऱ आलिया की सास नीत कूपर ने भी इस बात की जानकारी अपने इंस्टा पोस्ट के जरिए दी है। इसके अलावा अनुष्का शर्मा और मौनी रॉय भी कपल को बधाई देते हुए दिखाई दिए हैं। वहीं, आलिया औऱ रणबीर की बिल्कुल हटकर बधाई देने का काम एक्ट्रेस राखी सावंत ने किया है। इसमें उनका साथ उनके बॉयफ्रेंड आदिल दुर्रानी ने दिया है। 

    राखी सावंत का एक वीडियो सामने आया है, जिसकी शुरुआत में वो आलिया के मां बनने के बाद बर्तना बजाती हुई दिखाई दे रही हैं। वहीं, आदिल हाथ में लड्डुओं का ढाबा लिए दिखाई दे रहे हैं। इसके बाद राखी सावंत कहती है कि घर में लक्ष्मी आई है। घर में लक्ष्मी आई है। राखी कहती है कि आलिया ये आपके लिए मिठाई लो देश की जनता के लिए मिठाई लो। आलिया भट्ट के लड़की हुई है। ये बहुत ही प्राउड मूमेंट है। इसके बाद आदिल भी रणबीर कपूर और आलिया भट्ट को बेबी गर्ल होने पर बधाई देते हुए दिखाई देते हैं। आप भी यहां देखिए राखी सावंत का वायरल होता हुआ वीडियो। 

    राखी सावंत का ये वीडियो देखने के बाद फैंस अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं और अलग-अलग तरह के कमेंट्स करते हुए दिखाई दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- इसमें प्राउड मूमेंट क्या है? इसके अलावा दूसरे यूजर ने लिखा- हॉस्पिटल चली जाओ बधाई भी मिल जाएगी। तीसरे यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- एक नंबर की नौटंकी बाज है ये औरत। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि राखी सावंत इस वक्त एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा के साथ अपनी लड़ाई को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं।

    Tags