राखी सावंत को आरआरआर के गाने नाटू-नाटू का हुक स्टेप करना पड़ा भारी, लोग बोले- तुमसे नहीं हो पाएगा

    राखी सावंत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो आरआरआर फिल्म के गाने नाटू-नाटू के ऑस्कर जीतने का जश्न मना रही है। 

    राखी सावंत को आरआरआर के गाने नाटू-नाटू का हुक स्टेप करना पड़ा भारी, लोग बोले- तुमसे नहीं हो पाएगा

    राखी सावंत की जिंदगी में भले ही बहुत कुछ चल रहा है, लेकिन वो देश और दुनिया में क्या कुछ चल रहा है। इस बात की जानकारी हमेशा रखती है। उनसे किसी भी टॉपिक के बारे में कुछ भी पूछ लो उस पर उनका रिएक्शन जरूर आता है। ऐसा ही कुछ इस बार भी देखने को मिला। राखी सावंत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वो आरआरआर फिल्म के गाने नाटू-नाटू को ऑस्कर मिलने पर अपनी खुशी जताती हुई दिखाई दी हैं। साथ ही गाने के हुक स्टेप को भी करती हुई नजर आई हैं। 

    राखी सावंत का जो वीडियो सामने आया है उसमें वो अपनी किसी दोस्त के साथ नाटू-नाटू के ऑस्कर जीतने का जश्न मनाती दिखाई दे रही हैं। राखी सावंत अपने साथ खड़ी लड़की के साथ इस गाने पर जमकर डांस करती हुई नजर आ रही हैं। नाटू-नाटू के हुक स्टेप को राखी सावंत करने की पूरी कोशिश कर रही है। आप भी यहां देखिए राखी सावंत का नाटू-नाटू गाने के हुक स्टेप को करते हुए का वीडियो। 

    राखी सावंत के इस वीडियो को देखने के बाद लोग खुद को कमेंट्स करने से नहीं रोक पाए। एक यूजर ने कमेंट करते हुए वीडियो पर लिखा- तुमसे नहीं हो पाएगा। यहां नहीं प्लीज। राखी दुबई में ही अपनी डांस एकेडमी चलाओ। दूसरे यूजर ने लिखा- ऑस्कर में जाने की तैयार कर रही है वो भी अगले जन्म में। तीसरे यूजर ने राखी को नाटू-नाटू का हुक स्टेप करता देख लिखा- राखी पहले खुद तो सीख ले क्यों गलत स्टेप सिखा रही है। वैसे ये कहना बिल्कुल भी गलत नहीं होगा कि राखी सावंत का ये वीडियो लोगों को पसंद नहीं आया बल्कि उन्होंने राखी को ट्रोल तक करना शुरू कर दिया। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आरआरआर और द एलिफेंट व्हिस्परर्स के ऑस्कर जीतने पर इस वक्त पूरा भारत गर्व महसूस कर रहा है।

    Tags