रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी की शादी का कार्ड हुआ आउट, समंदर किनारे सात फेरे लेगा कपल

    रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी की शादी का कार्ड सामने आया है, जिसे देखकर फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं। वो समंदर किनारे शादी करने जा रहे हैं।

    रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी की शादी का कार्ड हुआ आउट, समंदर किनारे सात फेरे लेगा कपल

    बॉलीवुड गलियारे में इस वक्त एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह और प्रोड्यूसर जैकी भगनानी की शादी चर्चा जोरों पर चल रही है। कुछ दिनों पहले एक्ट्रेस के घर पर पाठ रखा गया था। शादी को लेकर दोनों के घर में तैयारियां शुरू हो गई है। जैकी भगनानी के घर को भी सजा दिया गया है। इन सबके बीच कपल की शादी का इनविटेशन कार्ड सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जोकि बहुत ज्यादा सुंदर, सिंपल और प्यार है। शादी का कार्ड देखकर कपल के फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हो गए हैं। 

    रकुल प्रीत सिंह और जैक भगनानी की शादी का जो कार्ड वायरल हो रहा है उसके दो पन्ने हैं। पहले में व्हाइट और ब्लू कलर की थीम को रखा गया है। साथ ही समंदर के खूबसूरत नजारे को उसमे दिखाया गया है, जिस पर कपल का नाम लिखा हुआ है। दूसरे पन्ने में लिखा हुआ है कब ये कपल शादी के बंधन में बंधने वाला है। 21 फरवरी के दिन ये कपल शादी करने जा रहा है। आप भी यहां देखिए सोशल मीडिया पर वायरल होता हुआ शादी का कार्ड।

    समंदर किनारे गोव में होगी शादी

    शादी के कार्ड को देखकर इस बात का अंदाज लगाया जा सकता है कि ये कपल समंदर के किनारे गोव में शादी करने वाला है। पहले कपल कहीं और शादी करने वाला था। बाद में पीएम नरेंद्र मोदी के सुझाव का पालन करते हुए उन्होंने गोवा में शादी करने का प्लान बनाया था। कुछ वक्त पहले रकुल प्रीत सिंह को अपनी फैमिली के साथ शॉपिंग करते हुए देखा गया था। 

    रामायण में शूर्पणखा बनेंगी रकुल प्रीत सिंह!

    आपकी जानकारी के लिए बता दें कि रकुल प्रीत सिंह को लेकर ऐसी खबर हाल ही में सामने आई थी कि वो फिल्म रामायण का हिस्सा बनेंगी। फिल्म में वो शूर्पणखा का रोल निभाएंगी। साथ ही इसके लिए उन्होंने लुक टेस्ट भी दिया है। वैसे इस चीज को लेकर एक्ट्रेस ने पुष्टि नहीं की है। 

    Tags