RRR स्टार राम चरण बने पापा, जानिए बेटा हुआ या बेटी?

    राम चरण के घर मनेगा जश्न, घर में गूंजी किलकारियां

    RRR स्टार राम चरण बने पापा, जानिए बेटा हुआ या बेटी?

    आरआरआर स्टार राम चरण पापा बन गए हैं। उनकी पत्नी उपासना ने एक नन्ही परी को जन्म दिया है। दोनों 20 को ही पैरेंट्स बने हैं। ये गुड न्यूज तेजी से इंटरनेट पर फैल रही है। काफी समय से राम चरण के पापा बनने का इंतजार किया जा रहा था और आखिरकार आज वो दिन आ ही गया। हैदराबाद के अपोलो अस्पताल ने एक मेडिकल बुलेटिन जारी करके ये जानकारी दी है जिसमें लिखा है, ''मिस उपासना कामिनेनी और राम चरण कोनिडेला ने 20 जून 2023 को अपोलो अस्पताल जुबली हिल्स हैदराबाद में एक बच्ची को जन्म दिया। बच्चा और मां दोनों स्वस्थ हैं।''

    राम चरण और उपासना ने पिछले साल दिसंबर में प्रेग्नेंसी का ऐलान किया था। इसके बाद हैदराबाद और दुबई में बेबी शॉवर हुआ था। राम और उपासना आरआरआर के ऑस्कर के लिए यूएस भी गए थे। इसके बाद दोनों ने अपना बेबीमून भी सेलिब्रेट किया था।

    उपासना ने कुछ समय पहले बताया था कि जब उन्होंने राम चरण को प्रेग्नेंसी के बारे में पहली बार बताया तो उनका रिएक्शन कैसा था। उपासना ने कहा, ''जब मैंने उन्हें बताया कि मुझे लगता है कि मैं प्रेग्नेंट हूं तो उन्होंने कहा, 'ज्यादा एक्साइटेड मत हो, शांत हो जाओ'। एक बार जब हमने दोबारा टेस्ट कराया और हम जानते थे कि सभी टेस्ट ठीक थे, तभी उन्होंने जश्न मनाया। मैं राम के बारे में सबसे अधिक प्रशंसा करता हूं, वह मेरे जीवन में शांत करने वाला कारक है, जबकि मैं अधिक उत्साहित हूं। मुझे अपनी भावनाओं को व्यक्त करना अच्छा लगता है; वह इसे अपने तरीके से शांति से करता है।''

    राम चरण पिछली बार फिल्म आरआरआर में नजर आए थे। अब उनके वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्टर फिल्म गेम चेंजर में नजर आएंगे। उनके साथ इस फिल्म में कियारा आडवाणी लीड रोल मे होंगी। इस फिल्म का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।