क्रिसमस सेलिब्रेशन के बाद नए घर को देखने के लिए पहुंचे रणबीर-आलिया, राहा को यहां रखेंगे कपल

    आलिया भट्ट और ऱणबीर कपूर क्रिसमस सेलिब्रेशन के बाद अपने नए घर का काम कहां तक हुआ है उसे देखने के लिए पहुंचे। इस दौरान दोनों बारीकी से अपने घर का काम देखते हुए दिखते हुए नजर आएं।

    क्रिसमस सेलिब्रेशन के बाद नए घर को देखने के लिए पहुंचे रणबीर-आलिया, राहा को यहां रखेंगे कपल

    एक्टर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अब माता-पिता बन गए हैं। उनकी जिम्मेदारी अपनी फैमिली के प्रति भी अब काफी बढ़ गई है। ऐसे में अपनी चीजों का ध्यान रखते हुए रणबीर कपूर और आलिया भट्ट क्रिसमस सेलिब्रेशन के अगले दिन अपना नया घर देखने के लिए पहुंचे। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ये देखने के लिए पहुंचे थे कि उनके नए घर का काम कितना पूरा हो चुका है। हाल ही में जो वीडियो सामने आया है उसमें ये कपल बेहद ही बारीकी से अपने घर की जांच करते हुए दिखाई दे रहे हैं। 

    दरअसल फेमस पपराजी विराल भियानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में आलिया भट्ट औऱ रणबीर कपूर अपने नए घर की बील्डिंग के पास खड़े हुए दिखाई दे रहे हैं। दोनों बेहद ही बारीकी के साथ अपने नए घर की सारी डिटेल देखते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में रणबीर और आलिया घर की रेलिंग और उसके एरिया के बारे में बात करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं, उसके बाद रणबीर अपने फोन से तस्वीरें क्लिक करते हुए दिखाई देते हैं। आप भी यहां देखिए रणबीर कपूर और आलिया भट्ट से जुड़ा वीडियो यहां। 

    वहीं, इससे पहले रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की क्रिसमस सेलिब्रेट करते हुए की कई सारी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने जो तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की थी, उसमें से पहली तस्वीर रणबीर कपूर के साथ उनकी बहुत खास थी। तस्वीर में रणबीर कपूर अपनी पत्नी आलिया भट्ट को किस करते हुए नजर आ रहे थी। वहीं, बाकी जो तस्वीरें सामने आई है उसमें आलिया भट्ट अपनी सास नीतू कपूर और मां सोनी राजदान के साथ वक्त बिताते हुए नजर आई थी। साथ ही उन्हें कंपनी देने का काम रणधीर कपूर और करिश्मा कपूर जैसे कई सेलेब्स नजर आए थे।

    Tags