करीना के बर्थडे पर स्पॉट हुए रणबीर-आलिया, लोगों ने एक्ट्रेस को दी रेस्ट करने की सलाह

    आलिया भट्ट और रणबीर कपूर बीती रात करीना कपूर की बर्थडे पार्टी में नजर आए लेकिन लोगों ने प्रेग्नेंट आलिया को घर पर रेस्ट करने की सलाह दी है।

    Ranbir Kapoor Alia Bhatt

    Ranbir Kapoor Alia Bhatt

    बीती रात करीना कपूर खान का बर्थडे सेलिब्रेट किया गया। इस मौके पर बॉलीवुड के तमाम सितारे एक्ट्रेस के घर पर पहुंचे। जैसे मनीषा मल्होत्रा, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और मलाइका अरोड़ा समेत और भी सितारे। हालांकि सबकी नजरें तो रणबीर कपूर और आलिया भट्ट पर ही टिकी हीं। दोनों लेट नाइट नजर आए। रणबीर कपूर ने बर्थडे पार्टी के लिए ब्लू टीशर्ट और जींस पहनी थी। जबकि आलिया ने ब्लैक एंड व्हाइट कलर की मेक्सी ड्रेस पहनी थी। ऊपर से उन्होंने काले रंग का जैकेट लिया हुआ था और कानों में हूप इयरिंग्स थे। 

    अब जब दोनों करीना की बर्थडे पार्टी में नजर आए तो इन्हें देखकर लोगों के मिले जुले रिएक्शन्स आए। कुछ ने तो कहा कि दोनों अच्छे लग रहे हैं और इनको साथ में देखकर खुश थे लेकिन कुछ को ये गलत लगा कि आलिया प्रेग्नेंसी की इस हालत में भी घूम रही हैं। और आलिया को आराम करने की सलाह दे डाली। एक यूजर ने लिखा, ''मैं जानना चाहता हूं ये हर रोज हर दिन कहां जाते रहते हैं। इस स्टेड पर उसे आराम करना चाहिए।'' दूसरे यूजर ने तो इन्हें ट्रोल करने की कोशिश की और लिखा, ''सबसे बोरिंग बॉलीवुड का फेक कपल।'' रणबीर कपूर ने सिर पर एक बीन कैप भी पहनी थी जिसे लेकर लोगों ने मजे लिए और लिखा, ''मुंबई में बहुत ठंड है।'' कुछ लोगों ने यहां कपल को पसंद किया और कुछ ने उनकी फिल्म ब्रह्मास्त्र की तारीफ की।

    आलिया और रणबीर फिलहाल फिल्म ब्रह्मास्त्र की सक्सेस एंजॉय कर रहे हैं। दोनों ने पहली बार इस फिल्म में साथ में काम किया है। फिल्म की सक्सेस के बाद दोनों दोबारा किसी फिल्म में काम करने के बारे में भी सोच रहे हैं। आलिया और रणबीर की इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 300 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है। फिल्म पर बायकॉट का असर नहीं दिखा। 

    Tags