हनीमून न सही, बेबीमून मनाएंगे रणबीर कपूर और आलिया भट्ट; इस देश के लिए होंगे रवाना

    आलिया भट्ट और रणबीर कपूर अपनी शादी के बाद हनीमून पर नहीं गए थे। शादी के तीन महीने के भीतर ही उन्होंने गुड न्यूज भी सुना दी है। जिसके बाद अब वो हनीमून नहीं बल्कि बेबीमून की प्लानिंग कर रहे हैं।

    हनीमून न सही, बेबीमून मनाएंगे रणबीर कपूर और आलिया भट्ट; इस देश के लिए होंगे रवाना

    रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी पिछले 14 अप्रैल को हुई थी। तीन महीने के भीतर ही दोनों ने पैरेंट्स बनने की गुड न्यूज दे दी। लेकिन लोग कयास लगाए बैठे थे कि दोनों अपनी फिल्मों से टाइम निकालकर हनीमून के लिए रवाना होंगे। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। तो अब माना जा रहा है कि कपल बेबीमून मनाएगा। फिलहाल तो आलिया भट्ट अपनी हॉलीवुड फिल्म हार्ट ऑफ स्टोन की शूटिंग कर रही हैं। नेटफ्लिक्स की इस फिल्म में गैल गैडोट आलिया के साथ लीड रोल मे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस शूट के खत्म होने के बाद आलिया ब्रेक लेंगी और रणबीर भी। आलिया का ये शूट जुलाई के मध्य में खत्म हो सकता है। इसके बाद दोनों बेबीमून के लिए यूरोपियन कंट्री रवाना होंगे और वहीं एंजॉय करेंगे। 

    आलिया ने खुद ही पिछले हफ्ते अपनी प्रेग्नेंसी की न्यूज शेयर की थी। उन्होंने रणबीर कपूर संग अस्पताल से एक फोटो शेयर की थी जिसमें वो अल्ट्रासाउंड कराते हुए दिख रही हैं। आलिया ने इस फोटो के साथ बताया था कि उनका बेबी आने वाला है। इस खबर के बाद फैंस तो फैंस बल्कि पूरी फिल्म इंडस्ट्री उन्हें बधाई दे रही थी। यहां तक कि हॉलीवुड स्टार गैल गैडोट ने भी उन्हें बधाई दी थी। नीतू कपूर दादी बनने वाली हैं। वहीं सोनी राजदान और महेश भट्ट नानी-नाना बनेंगे। दोनों ही परिवारों में काफी खुशी है। दोनों ही परिवार के लोग मीडिया के सामने खुशी जता चुके हैं।

    बात करें आलिया और रणबीर कपूर के वर्कफ्रंट की तो ये कपल एक साथ फिल्म ब्रह्मास्त्र में नजर आएगा। इस फिल्म में दोनों पहली बार साथ नजर आएंगे। आलिया भट्ट इसके अलावा फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी और डार्लिंग्स में नजर आएंगे। इसके अलावा लाइनअप में उनके पास जी ले जरा भी है। बात करें रणबीर कपूर की तो शमशेरा में नजर आने वाले हैं। इसके अलावा वो लव रंजन की फिल्म में श्रद्धा कपूर के साथ नजर आएंगे। ये एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है।  

    Tags