रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण को ये इंसान ले आया साथ, इस प्रोजेक्ट पर करेंगे काम

    रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण एक बार फिर से साथ आने वाले हैं। उनकी जोड़ी को फिल्म ये जवानी है दीवानी में काफी पसंद किया गया था। अब उनके साथ आने को लेकर फैंस में काफी एक्साइटमेंट है।

    रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण को ये इंसान ले आया साथ, इस प्रोजेक्ट पर करेंगे काम

    रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण के बारे में सभी जानते हैं कि वो एक समय पर एक दूसरे को डेट करते थे। लेकिन दोनों का प्यार परवान नहीं चढ़ सका। दोनों की जोड़ी को ये जवानी है दीवानी में बहुत ज्यादा पसंद किया गया था। लेकिन दोनों ने ब्रेकअप के बाद साथ काम नहीं किया। जाहिर है फैंस दोनों के अलग होने से निराश जरूर हुए थे। लेकिन अब दोनों शादीशुदा हैं और अपनी अपनी जिंदगी में बेहद खुश हैं। हालांकि प्रोफेशनली अब दोनों एक साथ काम करने जा रहे हैं। पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक पुनीत मल्होत्रा दोनों को एक साथ एक प्रोजेक्ट में ले आए हैं। हालांकि ये कोई फिल्म या वेब सीरीज नहीं है बल्कि एक विज्ञापन है। ये एक बेवरेज ब्रांड होगा। जिसे खुद पुनीत मल्होत्रा डायरेक्ट करेंगे। 

    सिर्फ इस प्रोजेक्ट में नहीं बताया जा रहा है कि दीपिका रणबीर कपूर की फिल्म ब्रह्मास्त्र में नजर आएंगी। ट्रेलर में लोगों ने उन्हें एक जलपरी के रूप में स्पॉट किया है। हालांकि इसकी अभी कंफर्मेशन नहीं है। अगर दोनों साथ आते हैं तो जाहिर है फैंस में एक बार फिर खलबली होगी। दोनों इस प्रोजेक्ट के बाद फिल्म में भी आएंगे, ऐसी फैंस जरूर उम्मीद करेंगे।

    वहीं दोनों के वर्कफ्रंट की बात करें रणबीर कपूर फिल्म ब्रह्मास्त्र में नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके साथ आलिया भट्ट, अमिताभ बच्चन और नागार्जुन भी उनके साथ हैं। रणबीर कपूर की फिल्म शमशेरा हालांकि पहले रिलीज होगी। इसका ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म में उनके साथ वाणी कपूर और संजय दत्त भी होंगे। रणबीर फिल्म में एक डकैत बने हैं। जबकि दीपिका पादुकोण की बात करें तो वो शाहरुख खान के साथ फिल्म में पठान में होंगी। फिल्म में जॉन अब्राहम विलेन का रोल कर रहे हैं। इसके अलावा वो ऋतिक रोशन संग फिल्म फाइटर में होंगी। ये एक जबरदस्त एक्शन फिल्म है।    

    Tags