रणबीर कपूर ने अपनी बेटी को तैमूर और जेह से किया कंपेयर, कही ये बात

    रणबीर कपूर ने क्यों किया अपनी बेटी राहा का तैमूर और जेह से कंपेरिजन, बताई ये खास वजह 

    रणबीर कपूर ने अपनी बेटी को तैमूर और जेह से किया कंपेयर, कही ये बात

    रणबीर कपूर पापा बनने के बाद कई इंटरव्यू में अपनी बेटी राहा की बात करते नजर आते हैं। उन्होंने पिछले दिनों बताया था कि उनकी बेटी किस पर गई है। कपिल शर्मा शो में उन्होंने कहा था कि रिश्तेदारों के बीच इसी बात कि लड़ाई चल रही है कि राहा किस पर गई है। रणबीर कपूर ने बताया कि राहा कभी उनके जैसी लगती है तो कभी आलिया भट्ट जैसी।

    अब रणबीर ने अपनी बेटी का कंपेरिजन अपनी कजन सिस्टर करीना कपूर के बच्चों तैमूर और जेह से किया है। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा कि उनकी बेटी को वो दुनिया के सामने फिलहाल नहीं ला रहे हैं। लेकिन उन्होंने साथ ही मजाक में ये भी कहा कि चलो उनकी बेटी को ये शिकायत नहीं रहेगी कि कोई उसकी फोटो क्लिक नहीं करता, जैसे तैमूर और जेह की क्लिक की जाती है।

    पैपराजी अकसर करीना के बच्चों पर नजरें गड़ाए रहते हैं और उनकी फोटोज क्लिक करते हैं। वैसे अभी आलिया और रणबीर अपनी बेटी को बाहर लेकर ज्यादा नहीं निकलते हैं वरना पैपराजी उसकी भी फोटो क्लिक करें।

    रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने पिछले साल अप्रैल में शादी की थी और नवंबर में आलिया भट्ट ने अपनी प्यारी बेटी राहा को जन्म दिया था। तब से उनकी बेटी अकसर सुर्खियों में बनी रहती हैं।

    रणबीर कपूर और आलिया भट्ट साथ में पिछले साल फिल्म ब्रह्मास्त्र में नजर आए थे। अब दोनों के वर्कफ्रंट की बात करें तो रणबीर कपूर हाल ही में फिल्म तू झूठी मैं मक्कार में नजर आएं हैं। पहली बार उनकी जोड़ी फिल्म में श्रद्धा कपूर के साथ देखी गई है और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ठीक ठाक कलेक्शन कर रही है। इसके बाद एक्टर उम्मीद है कि इसी साल फिल्म एनिमल में नजर आ सकते हैं।

    बात करें आलिया भट्ट की तो उन्होंने करण जौहर की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी की शूटिंग पूरी कर ली है। फिल्म में रणवीर सिंह उनके साथ लीड रोल में होंगे। इसके अलावा आलिया फिल्म जी ले जरा में नजर आएंगी जिसमें उनके साथ प्रियंका चोपड़ा और कैटरीना कैफ भी होंगी।

    Tags