रणबीर कपूर ने कहा आलोचना करने वाले आलिया से जलते हैं, वो इंडियन सिनेमा की बेस्ट एक्ट्रेस हैं

    यहां रणबीर और उन्हें प्रेग्नेंसी पीरियड को एन्जॉय करने का उतना समय नहीं मिला। लेकिन इसके बाद भी उनकी खूब आलोचना हुई। अब ऐसे में पहली बार रणबीर कपूर ने अपनी चुप्पी तोड़ी और NDTV को दिए एक इंटरव्यू में अपनी बात रखी।

    रणबीर कपूर ने कहा आलोचना करने वाले आलिया से जलते हैं, वो इंडियन सिनेमा की बेस्ट एक्ट्रेस हैं

    आलिया भट्ट ने इस साल जुलाई में अपनी प्रेग्नेंसी का एलान करके सभी को हैरान कर दिया था। उस समय एक्ट्रेस लंदन में अपने हॉलीवुड प्रोजेक्ट की शूटिंग में बिजी थीं। इंडिया वापस आकर एक्ट्रेस ने जमकर काम किया। वो डार्लिंग्स को प्रोमोट करते हुए देखी गई। फिल्म ब्रह्मास्त्र के लिए भी एक्ट्रेस ने इस हालत में खूब भागदौड़ की। यहां रणबीर और उन्हें प्रेग्नेंसी पीरियड को एन्जॉय करने का उतना समय नहीं मिला। लेकिन इसके बाद भी उनकी खूब आलोचना हुई। अब ऐसे में पहली बार रणबीर कपूर ने अपनी चुप्पी तोड़ी और NDTV को दिए एक इंटरव्यू में अपनी बात रखी।

    रणबीर ने कहा-‘एक बात साफ है और मैं ऐसा इसलिए नहीं कह रहा क्योंकि वह मेरी पत्नी है। इंडियन सिनेमा के इतिहास में आलिया शायद अब तक के सबसे महत्वपूर्ण एक्टर्स में से एक हैं। उसने स्क्रीन पर जो काम किया है या जिस तरह से वह खुद को दर्शाती है, उसके पास जो वैल्यू सिस्टम है और जो वह खड़ी है, मैंने पुरुषों या महिलाओं में वह ताकत नहीं देखी है और मुझे लगता है कि हमें इसका सम्मान करना चाहिए।‘

    आगे रणबीर से जब क्रिटिसिज्म के बारे में पूछा गया तो रणबीर ने कहा आलोचना करने वाले जलते हैं उससे। वो कहते हैं-‘किसी भी तरह की आलोचना सिर्फ जलन और शरारत करने वाले और मूर्खता है और हमें इसे सीरियस नहीं लेना चाहिए।‘

    बता दें, आलिया और रणबीर पिछले पांच सालों से एक दूसरे के साथ हैं। दोनों को फिल्म ‘ब्रह्मास्त्’ की शूटिंग के दौरान प्यार हुआ और शादी के बाद अब अपने पहले बच्चे को दुनिया में लाने वाले हैं। अब आलिया अपनी प्रेग्नेंसी पर ध्यान दे रही हैं।

    Tags