रणबीर कपूर-श्रद्धा कपूर की फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' की कहानी लीक, राजकपूर की बरसात से चुराया पोस्टर

    बुधवार को एक जबरदस्त टीज़र, पोस्टर के साथ फिल्म का टाइटल रिलीज़ किया गया था। श्रद्धा और रणबीर पहली बार किसी फिल्म में साथ नज़र आ रहे हैं। ऐसे में कहानी क्या होगी इसके बारे में चर्चे शुरू हो गये हैं। तो हम आपको इस फिल्म की कहानी का आईडिया दे देते हैं।

    रणबीर कपूर-श्रद्धा कपूर की फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' की कहानी लीक, राजकपूर की बरसात से चुराया पोस्टर

    रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की फिल्म का लम्बे समय से इंतजार हो रहा था। लेकिन कल मेकर्स ने फैंस को सरप्राइज देते हुए पहली झलक के साथ बेनाम वाली इस फिल्म के नाम का एलान भी कर दिया है। फिल्म का नाम है ‘तू झूठी मैं मक्कार’। बुधवार को एक जबरदस्त टीज़र, पोस्टर के साथ फिल्म का टाइटल रिलीज़ किया गया था। श्रद्धा और रणबीर पहली बार किसी फिल्म में साथ नज़र आ रहे हैं। ऐसे में कहानी क्या होगी इसके बारे में चर्चे शुरू हो गये हैं। तो हम आपको इस फिल्म की कहानी का आईडिया दे देते हैं।

    रिपोर्ट्स की माने तो इस फिल्म की कहानी विदेशी धरती पर बेस्ड है। रणबीर कपूर एक थेरापिस्ट की भूमिका में नज़र आने वाले हैं। वहीं श्रद्धा कपूर एक वेटरस के किरदार में देखेंगी। दोनों की मुलाकात स्पेन में होती है। और दोनों एक दूसरे के प्यार में पड़ जाते हैं। लेकिन ये एक फेक लव स्टोरी होगी। दोनों अपने परिवार के लिए एक झूठी लव स्टोरी बनाते हैं, फिर वापस दिल्ली आ जाते हैं। अब इसके आगे क्या होने वाला है इसका अंदाज़ा तो आपको होगा ही। ये एक ऐसी कहानी है जिसे कई फिल्मों में पहले देखा जा चुका है। लेकिन लव रंजन हमेशा कुछ अलग अपनी ऑडियंस को दिखाते हैं। इस बार भी उनसे कुछ अलग की उम्मीद है।

    वहीं फिल्म के पोस्टर की बात करें तो राजकपूर और नरगिस की फिल्म बरसात से कॉपी किया गया है। यकीन नहीं हो तो ये देखिये-

    फिल्म का डायरेक्शन ‘प्यार का पंचनामा’ सीरीज ‘सोनू के टीटू की स्वीटी’ बनाने वाले लव रंजन ने किया है। इस फिल्म पर पिछले कुछ सालों से काम हो रहा था। लेकिन कभी कोरोना की वजह से तो कभी पर्सनल कारणों से फिल्म की पिछड़ती चली गई। अब मेकर्स ने फिल्म की रिलीज़ बता कर भी फैंस को खुश कर दिया है। ‘तू झूठी मैं मक्कार’ मार्च 2023 में होली के मौके पर रिलीज़ होने जा रही है। तो तैयार हो जाइये इस जबरदस्त फिल्म के लिए।

    Tags