देवा देवा सॉन्ग टीज़र: रणबीर कपूर 'ब्रह्मास्त्र' के गाने में आग के गुच्छों से गेंद की तरह खेल रहे हैं

    इसका मतलब ये भी नहीं की आग के गुच्छों को गेंद बनाकर उड़ाया जाए। ये सब ज्यादा व्यावारिक नहीं लगता है। आलिया और अमिताभ बच्चन एक झलक के लिए नज़र आये हैं।

    देवा देवा सॉन्ग टीज़र: रणबीर कपूर 'ब्रह्मास्त्र' के गाने में आग के गुच्छों से गेंद की तरह खेल रहे हैं

    रणबीर कपूर और आलिया भट्ट स्टारर फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' के रिलीज़ होने में अब ज्यादा वक्त नहीं है। ऐसे में मेकर्स लगातार अपने फैंस को सरप्राइज दे रहे हैं। पिछले दिनों फिल्म 'केसरिया' के गाने के वीडियो के बाद आज नए गाने 'देवा देवा' का टीज़र रिलीज़ कर दिया गया है।

    कुछ सेकंड के इस टीज़र में रणबीर किसी अलग ही रौशनी की बात करते दिख रहे हैं। वो किसी अनोखी लाइट की तलाश में हैं। इस छोटे से टीज़र में फालतू का VFX इतना ज्यादा है कि आपको आखिरी के एकाध सीन अजीव लगेंगे। रणबीर टीज़र के अंत में आग के गुच्छों के साथ कूद रहे हैं।

    वैसे ये तो ट्रेलर से ही साफ़ हो गया था कि रणबीर के पास स्पेशल अस्त्र है जिससे आग उन्हें जला नहीं सकती। लेकिन इसका मतलब ये भी नहीं की आग के गुच्छों को गेंद बनाकर उड़ाया जाए। ये सब ज्यादा व्यावारिक नहीं लगता है। आलिया और अमिताभ बच्चन एक झलक के लिए नज़र आये हैं।

    बता दें, ब्रह्मस्त्र के ट्रेलर को काफी पसंद किया गया है। ट्रेलर ने एक अनसुलझी कहानी के साथ फैंस को फिल्म का इंतज़ार करने के लिए छोड़ दिया है। ब्रह्मास्त्र एक रहस्य है। इस रहस्य को सुलझाने के लिए रणबीर शिवा के किरदार में आये हैं। शिवा वो जिसे अग्नि जला नहीं सकती। वो खुद अग्निशस्त्र है। वहीं ईशा के किरदार में आलिया ब्रह्मास्त्र को हासिल करने की जंग लड़ रही हैं। मौनी रॉय और नागार्जुन अब तक के सबसे दमदार किरदार में हैं। वहीं अमिताभ बच्चन राह दिखाने वाले गुरु। ये फिल्म 9 सितंबर को दस्तक देने वाली है। डायरेक्शन किया है अयान मुखर्जी ने और प्रोड्यूसर हैं करण जौहर। ये अब तक का सबसे महंगा प्रोजेक्ट है जिसे बनने में 5 साल तक का समय लग गया है। अब इतने लंबे इंतजार के बाद ये फिल्म अगले महीने थिएटर पर दस्तक देगी।

    Tags