शमशेरा ट्रेलर ट्विटर रिएक्शन: रणबीर की फिल्म के ट्रेलर से नाराज हुए फैंस, कहा 'एक्साइटमेंट पर पानी फेर दिया'

    रणबीर का खौफनाक अंदाज़ ऑडियंस को पसंद आ गया था। वहीं संजय दत्त अब तक के सबसे बड़े विलेन लग रहे थे। लेकिन आज रिलीज़ हुए ट्रेलर ने कई फैंस की उम्मीदों पर पानी फेर दिया है। टीज़र जितना डरवाना था, ट्रेलर ऑडियंस के लिए उतना ही मजाकिया बन गया है।

    शमशेरा ट्रेलर ट्विटर रिएक्शन: रणबीर की फिल्म के ट्रेलर से नाराज हुए फैंस, कहा 'एक्साइटमेंट पर पानी फेर दिया'

    रणबीर कपूर की कमबैक फिल्म ‘शमशेरा’ के टीज़र के बाद आज ट्रेलर रिलीज़ कर दिया गया है। टीज़र देखने के बाद फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट बढ़ गई थी। रणबीर का खौफनाक अंदाज़ ऑडियंस को पसंद आ गया था। वहीं संजय दत्त अब तक के सबसे बड़े विलेन लग रहे थे। लेकिन आज रिलीज़ हुए ट्रेलर ने कई फैंस की उम्मीदों पर पानी फेर दिया है। टीज़र जितना डरवाना था, ट्रेलर ऑडियंस के लिए उतना ही मजाकिया बन गया है।

    रणबीर की फिल्म शमशेरा को लेकर ट्विटर पर फैंस अपनी नराजगी दर्ज कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा-‘मुझे इतनी बड़ी उम्मीदें थीं और वे सभी नाले में गिर गए। मैंने सोचा था कि फिल्म डार्क होगी लेकिन यह बहुत बेवकूफी भरा लग रहा है। यह मोहनजोदड़ो, ठग्स ऑफ हिंदोस्तान और बर्फी के बेवकूफी भरे मिश्रण की तरह है। मेरी जिज्ञासा की बर्बादी।’ देखिये-

    एक अन्य यूजर ने लिखा- यशराज को तो सिर्फ टाइगर बचा सकता है,, कार्लो जितना नुकसान करना है, टाइगर आएगा अबकी बार तो बॉक्स ऑफिस के सारे रिकार्ड्स तोड़ देगा। वहीं कुछ ने फिल्म को ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान की कॉपी बताया। देखिये-

    वहीं कुछ यूजर्स ने ट्रेलर की तारीफ करते हुए रणबीर के कमबैक का स्वागत किया है। कुछ ने शोले एरा वापस लाने के लिए मेकर्स शुक्रियादा किया है। देखिये-

    बता दें, ‘शमशेरा’ की कहानी 1871 पर बेस्ड है। ये वो युग है जब देश अंग्रेजों की गुलामी में था। डकैत शमशेरा से गांव डरे हुए थे।किसे बता था शमशेरा एक नहीं बल्कि दो है। बाप बेटे उसी गांव के अमीर लोगों को लुटते और अपने गरीब मजदूरों भाइयों को शुद्ध सिंह के आतंक से बचाते। फिल्म में रणबीर और संजय दत्त के अलावा वाणी कपूर भी हैं जिनका रोल किसी को समझ नहीं आया। फिल्म यशराज के आदित्य चोपड़ा ने प्रोड्यूस की है। डायरेक्ट किया है करण मल्होत्रा ने। 22 जुलाई को रिलीज़ हो रही है।

    Tags