करण जौहर की पार्टी में रणवीर सिंह ने किया फुल एनर्जी में डांस, ट्रोलर्स ने कहा- ओवरएक्टिंग की दुकान

    करण जौहर की बर्थडे पार्टी में रणवीर सिंह अलग ही तरह की महफिल जमाते हुए नजर आएं। उनके डांस करते हुए का वीडियो देखकर ट्रोलर्स ने उनकी क्लास लगा दी।

    करण जौहर की पार्टी में रणवीर सिंह ने किया फुल एनर्जी में डांस, ट्रोलर्स ने कहा- ओवरएक्टिंग की दुकान

    25 मई के दिन बॉलीवुड डायरेक्टर करण जौहर की बर्थडे पार्टी रखी गई थी। इस शानदार सेलिब्रेशन का हिस्सा बनते हुए कई सितारे एक साथ नजर आएं। शाहरुख खान से लेकर सलमान खान जैसे कई बड़े सितारे इस पार्टी का हिस्सा बनते हुए दिखाई दिए। इस पार्टी से जुड़ी कई तस्वीरें और वीडियोज इस वक्त सामने आ रहे हैं। इसी बीच किस तरह से रणवीर सिंह ने पार्टी में एंजॉय किया और चार चांद लगाया इससे जुड़ा एक वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। 

    रणवीर सिंह का जो वीडियो इस वक्त सामने आया है, उसमें एक्टर फुल एनर्जी अंदाज में दिखाई दिए हैं। एक्टर वीडियो में किसी ऊंचाई पर खड़े हुए दिखाई दे रहे हैं। रणवीर जबरदस्त जोश के साथ पार्टी में डांस करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में उनका साथ देते हुए कई सितारे नजर आए हैं। इस वीडियो को देखने के बाद कई सारे यूजर्स कमेंट्स करते हुए नजर आ रहे हैं। कुछ जहां रणवीर सिंह की एनर्जी को देखकर उनकी तारीफ कर रहे हैं। तो कुछ लोग एक्टर की निंदा करते हुए दिखाई दिए हैं। एक यूजर ने तो रणवीर सिंह के डांस को देखकर ये तक कह दिया कि मूवी फ्लॉप होने का साइड इफेक्ट। वहीं, एक यूजर ने लिखा कि ये सब करना पड़ता है वरना करण जौहर फिल्म में कास्ट नहीं करेगा। साथ ही एक यूजर ने तो एक्टर को ओवरएक्टिंग की दुकान तक कह दिया। यहां देखिए एक्टर का वीडियो।

    रणवीर सिंह हाल ही में कान्स फिल्म फेस्टिवल में अपने पत्नी दीपिका पादुकोण के साथ नजर आए थे। रणवीर सिंह वहां पर भी अपनी एनर्जी बिखेरने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे थे। वैसे आपकी जानकारी के लिए बता दें कि रणवीर सिंह के अलावा इस पार्टी में नीतू कपूर, रणबीर कपूर, अमिताभ बच्चन, सलमान खान, शाहरुख खान और शनाया कपूर जैसे सितारे शामिल होने पहुंचे थे। सभी सितारों ने जमकर महफिल जमाने का काम किया।

    Tags