शादी से पहले ही दीपिका के लिए पागल थे रणवीर, इस फिल्म में फ्री में निभाया उनके पति का रोल

    दीपिका ने रणवीर के साथ 2022 की फिल्म सर्कस के गाने करंट लगा में एक डांस नंबर में भी नजर आई थी। फिल्म 83 में भी दीपिका रणवीर की पत्नी के रूप में नजर आई थी। हालांकि यह रोल उनका एक कैमियो रोल था।

    शादी से पहले ही दीपिका के लिए पागल थे रणवीर, इस फिल्म में फ्री में निभाया उनके पति का रोल

    बॉलीवुड के मोस्ट एनर्जेटिक कपल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण कई फिल्मों में साथ नजर आ चुके है। उन्होंने गोलियों की बाजीराव मस्तानी, रासलीला राम-लीला और पद्मावत जैसी फिल्मों में हिस्टोरिकल और एंटरटेनिंग फिल्में की हैं। इतना ही नहीं दीपिका ने रणवीर के साथ 2022 की फिल्म सर्कस के गाने करंट लगा में एक डांस नंबर में भी नजर आई थी। फिल्म 83 में भी दीपिका रणवीर की पत्नी के रूप में नजर आई थी। हालांकि यह रोल उनका एक कैमियो रोल था। वहीं रणवीर ने दीपिका की फिल्म फाइंडिंग फैनी में 5 मिनट का कैमियो रोल किया था जिसके लिए उन्होंने कोई भी फीस नहीं ली थी।

    2014 की मे ए इंग्लिश लैंग्वेज की सटेरिकल फिल्म फाइंडिंग फैनी में रणवीर सिंह ने दीपिका पादुकोण के पति के रूप में पांच मिनट का कैमियो किया था। जिनकी उनकी शादी के दिन मृत्यु हो जाती है। फिल्म में उनकी भूमिका एक छोटी सी भूमिका होने के कारण रणवीर ने अपने रोल के लिए कोई भी फीस न लेने का फैसला किया। इसका खुलासा खुद फिल्म के डायरेक्टर होमी अदजानिया ने पैपराजी को दिए एक इंटरव्यू में किया।

     

    होमी के मुताबिक रणवीर उनके दोस्त हैं। इसलिए उन्होंने हंसी-मजाक जैसी फिल्म के लिए ऐसा किया। उन्होंने बताया कि एक बार हम साथ में बैठे थे और मैं उन्हें फाइंडिंग फैनी की कहानी सुना रहा था। और उन्होंने कहा कि मैं फिल्म में गैबो का रोल प्ले करूंगा। वह हँस रहा था लेकिन उन्होंने बहुत ही सीरियस वे में यह बात बोली थी। मैंने उनसे कहा कि मुझे इस रोल के लिए आधे दिन की शूटिंग गोवा में करनी है। हम सभी ने इस मौके को खूब इंजॉय किया शूटिंग पूरी होने के बाद उन्हें एक हफ्ते से ज्यादा समय तक गोवा में रुकना पड़ा। और उन्होंने फिल्म के बाकी सीनस को शूट करने में उनकी मदद भी की।