रणवीर सिंह ने भीड़ में फंसे बच्चे की ऐसी बचाई जान, गोद में उठाकर रोते हुए मासूम को निकाला बाहर

    रणवीर सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें भीड़ में फंसे बच्चे को वो गोद में उठाकर बाहर निकालते हुए दिखाई दे रहे हैं। फैंस इस वीडियो से काफी इंप्रेस हो रहे हैं। 

    रणवीर सिंह ने भीड़ में फंसे बच्चे की ऐसी बचाई जान, गोद में उठाकर रोते हुए मासूम को निकाला बाहर

    बॉलीवुड के कई स्टार्स ऐसे हैं जोकि बड़े पर्दे पर ही नहीं बल्कि असल जिंदगी में भी फैंस को अपने कामों से इंप्रेस करते हुए दिखाई देते हैं। वैसे इस लिस्ट में अब एक्टर ऱणवीर सिंह का भी नाम जुड़ गया है, जोकि इस वक्त अपनी आने वाली फिल्म सर्कस की शूटिंग में बिजी चल रहे हैं। वो हाल ही में अपनी फिल्म सर्कस को प्रोमोट करने के लिए एक इवेंट में पहुंचे थे। वहां पर हजारों की संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। उसी भीड़ में बेचारा एक बच्चा फंस गया। उस बच्चे को रणवीर सिंह ने जिस अंदाज में निकाला उसी वीडियो को देखकर फैंस काफी इंप्रेस होते हुए दिखाई दे रहे हैं। 

    दरअसल रणवीर सिंह से जुड़ा वीडियो अब सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि रणवीर सिंह अपना इवेंट खत्म करने के बाद वहां से निकल रहे होते हैं। तभी वो रूक जाते हैं उनकी नजर रोते हुए बच्चे पर पड़ती है। ऐसे में रणवीर सिंह उस बच्चे की मदद करते हैं। वो तुरंत उस बच्चे को अपनी गोद में उठा लेती है और आराम-आराम से सीड़ियां उतरने लगते हैं। इस दौरान उनके चेहरे पर किसी भी तरह की कोई परेशान के हाव-भाव नहीं होते। वहीं, बच्चा भी रणवीर की गोद में आऱाम से सिर रखकर लेट रहता है। आप भी यहां देखिए एक्टर रणवीर सिंह से जुड़ा हुआ वीडियो। 

    रणवीर सिंह के इस वीडियो को देखने के बाद फैंस उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- ये बहुत स्वीट है। रणवीर सिंह आप सुपरस्टार है। लव यू हीरो। इसके अलावा कुछ यूजर तो रणवीर सिंह के इस वीडियो पर दिल वाली इमोजी शेयर करते हुए नजर आ रहे हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि रणवीर सिंह इवेंट में अपनी फिल्म सर्कस का गाना करंट लगा रे को प्रमोट कर रहे थे। उस वक्त उनके साथ डायरेक्टर रोहित शेट्टी भी मौजूद थे।

    Tags