रणवीर सिंह ने दिखाई अपनी सर्कस की पूरी फैमिली, इस दिन रिलीज होने जा रही है फिल्म

    कॉमेडी फिल्म सर्कस में कौन-कौन से सितारे नजर आने वाले हैं। इसकी झलक खुद फिल्म की लीड एक्टर रणवीर सिंह सोशल मीडिया पर दिखाते हुए नजर आए हैं।

    <p>फिल्म सर्कस से जुड़ी हुई तस्वीर&nbsp;</p>

    फिल्म सर्कस से जुड़ी हुई तस्वीर&nbsp;

    रणवीर सिंह ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अपनी आने वाली कॉमेडी फिल्म सर्कस की स्टार्स कास्ट का एक इंट्रोडक्शन टीज़र शेयर किया है। ये फिल्म रोहित शेट्टी के साथ रणवीर का दूसरा प्रोजेक्ट है। फिल्म की रिलीज की तारीख भी बता दी गई है। यह फिल्म 23 दिसंबर, 2022 को क्रिसमस के खास मौके पर रिलीज होने जा रही है। 

    सर्कस टीजर में रणवीर सिंह के चेहरे को दो बार दिखाया गया है। क्योंकि वह इस फिल्म में डबल रोल निभाते हुए नजर आएंगे। टीजर में हम पहले रणवीर का एक लुक देखते हैं जो बिजली के तार को हाथ में लिए हुए दिखाई देता है। वहीं रणवीर का एक और लुक इसके बिल्कुल उल्टा दिखाई देता है, जिसमें उन्हें फनी और नासमझ एक्सप्रेशन बनाते हुए देखा जा सकता है। गोलियां की रास लीला: राम लीला फिल्म के एक्टर के अलावा, हम वरुण शर्मा को भी फिल्म में डबल रोल निभाते हुए दिखाई देंगे। यहां देखिए सर्कस फिल्म से जुड़ा हुआ टीजर।

    इसके बाद हम लीडिंग एक्ट्रेसेस के तौर पर पूजा हेगड़े और जैकलीन फर्नांडीज को बाकी स्टार कास्ट के साथ देखते हैं जिसमें जॉनी लीवर, संजय मिश्रा, टीकू तलसानिया, सिद्धार्थ जाधव, मुकेश तिवारी, विजय पाटकर, सुलभा आर्य और अन्य स्टार्स शामिल हैं। स्टार कास्ट में इंडस्ट्री के दिग्गज शामिल हैं, खासकर कॉमेडी जॉनर के। इतना ही नहीं बल्कि अगले हफ्ते सर्कस का ट्रेलर जल्द ही आउट किया जाएगा।

    रणवीर सिंह ने पोस्ट को कैप्शन देते हुए लिखा, "अगले हफ्ते ट्रेलर रिलीज होने से पहले, हमारे सर्कस परिवार से मिलें।" यह फिल्म 1982 की फिल्म अंगूर और 1968 की फिल्म दो दूनी चार पर आधारित है। इससे पहले, बॉलीवुड हंगामा की एक खबर में कहा गया था कि फिल्म का ट्रेलर 2 दिसंबर को शहर में एक शानदार लॉन्च इवेंट में रिलीज़ किया जाएगा।

    Tags