सर्कस ट्रेलर: रणवीर सिंह की फिल्म में दीपिका पादुकोण का जबर डांस, कंफ्यूजन से भरी है कहानी

    ऐसा ही कुछ रणवीर सिंह के साथ उनकी सबसे बड़ी कॉमेडी फिल्म ‘सर्कस’ के साथ हुआ है। सर्कस का जब एलान हुआ था तभी से ऑडियंस फिल्म के इंतजार में बैठी थी। लेकिन आज जो ट्रेलर सामने आया है उसे देखने के बाद आपकी उम्मीदों पर पानी फिर सकता है।

    सर्कस ट्रेलर: रणवीर सिंह की फिल्म में दीपिका पादुकोण का जबर डांस, कंफ्यूजन से भरी है कहानी

    रोहित शेट्टी की किसी भी फिल्म का एलान बस हो जाये, ऑडियंस तो फिल्म रिलीज़ के इंतजार में बैठ जाती है। ऐसा ही कुछ रणवीर सिंह के साथ उनकी सबसे बड़ी कॉमेडी फिल्म ‘सर्कस’ के साथ हुआ है। सर्कस का जब एलान हुआ था तभी से ऑडियंस फिल्म के इंतजार में बैठी थी। लेकिन आज जो ट्रेलर सामने आया है उसे देखने के बाद आपकी उम्मीदों पर पानी फिर सकता है।

    हमने आपको पहले जानकारी दी थी कि ये फिल्म 1960 के दशक पर बेस्ड है। जब सोशल मीडिया, मोबाइल फ़ोन का ज़माना नहीं था। फिल्म में रणवीर डबल रोल में हैं। एक आम इंसान और दूसरा इलेट्रिक मैन जिसे बिजली के झटकी यानी करंट नहीं लगता है। ट्रेलर को देखने के बाद आप बहुत कंफ्यूज हो जायेंगे। कौन इलेक्ट्रिक मैन है और कौन आम इंसान ये समझना मुश्किल लगता है। इस वजह से आपको कहानी का ज़रा भी आईडिया नहीं लगता। हां, कार्टून में जैसी खूबसूरत दुनिया होती है। वैसी ही दुनिया इस फिल्म की है। देखने में सबकुछ खूबसूरत है।

    एक कुछ मिनट भर के ट्रेलर में बहुत कुछ डालने के चक्कर में सब कुछ ख़राब कर दिया है। किस का क्या रोल है समझ में नहीं आता। हंसाने के चक्कर में अजीब हरकत दिखती हैं बस जो अब एंटरटेनिंग नहीं लगती। इसके साथ सबसे बड़ी कमी ये है कि डबल रोल दोनों किरदार एक जैसे ही दिख रहे हैं। डबल रोल पर कई बॉलीवुड फिल्में बनी है। ऐसे में मेकर्स पहचान करने के लिए एक किरदार को मूंछों के साथ पेश करते हैं और दूसरे को बिना मूंछों को। या शारीरिक तौर पर कोई फर्क दिखाया जाता है जो ऑडियंस की समझ के लिए आसान हो। लेकिन इस फिल्म में रोहित शेट्टी शायद गड़बढ़ कर दी है। उम्मीद है इस गलती का असर फिल्म पर नहीं दिखे।

    ट्रेलर की सबसे बड़ी खासियत सिर्फ दीपिका पादुकोण हैं। फिल्म में मीनाम्मा के किरदार में दीपिका और रणवीर का जबरदस्त डांस होने वाला है। दीपिका और रणवीर के कुछ सेकंड पूरे ट्रेलर पर भारी हैं।

    इस फिल्म में रोहित शेट्टी की फिल्मों के खास एक्टर्स नज़र आ रहे हैं। फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा पूजा हेगड़े, जैकलीन फर्नांडिस, वरुण शर्मा। जॉनी लीवर, संजय मिश्रा, मुकेश तिवारी, वृजेश हिरजी, आश्विन कलसेकर जैसे एक्टर्स हैं। फिल्म 23 दिसंबर को रिलीज़ हो रही है।