रणवीर सिंह ने बेस्ट पापा बनने की कर ली है तैयारी, दीपिका की तरह खुद भी ले रहे हैं लंबी छुट्टी

    दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने अपने आने वाले बच्चे के लिए कर ली हैं ढेर सारी तैयारी, फिल्में छोड़ा छुट्टियों पर जाएगा ये कपल 

    रणवीर सिंह ने बेस्ट पापा बनने की कर ली है तैयारी, दीपिका की तरह खुद भी ले रहे हैं लंबी छुट्टी

    रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण पैरेंट्स बनने वाले हैं। दीपिका पादुकोण अपने पहले बच्चे की डिलीवरी इस साल सितंबर तक करेंगी। एक्ट्रेस ने धीरे धीरे अपने सारे काम निपटा लिए हैं और अब वो मैटरनिटी लीव के लिए तैयार हैं। लेकिन रणवीर सिंह के पास अभी कई फिल्में हैं। लेकिन उन्होंने भी अपनी पत्नी का साथ देने के लिए प्लानिंग कर ली है। वो भी पैटरनिटी लीव पर जाएंगे। 

    जूम की रिपोर्ट के मुताबिक उन्होंने बैजू बावरा के लिए पहले ही एक साल का खाली वक्त रखा था। वहीं एक्टर डॉन 3, शक्तिमान और आदित्य धर की एक्शन फिल्म के अलावा और कुछ हाथ में नहीं ले रहे हैं। अपने बच्चे की इस दुनिया में आने के वक्त उसके साथ रहना चाहते हैं। एक्टर किसी भी हाल में अपनी बीवी को अकेला नहीं छोड़ना चाहते।

    दीपिका और रणवीर बॉलीवुड का धांसू कपल है और इस कपल ने ये साबित भी कर दिया है। काफी समय से दीपिका के मां बनने की अकटलें थीं लेकिन पिछले दिनों खुद कपल ने ही सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दे दी थी।

    रणवीर सिंह के वैसे वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्टर सिंघम अगेन में भी नजर आएंगे। सर्यवंशी की तरह रोहित शेट्टी ने उन्हें इस बार भी फिल्म में लिया है। हालांकि उनका रोल छोटा होगा। वो पूरी फिल्म में नहीं बल्कि कुछ जरूरी सीन्स में ही नजर आएंगे। लेकिन रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स में उनका सिंबा का कैरेक्टर काफी पॉपुलर हुआ है। 

    वहीं दीपिका पादुकोण पिछले दिनों फिल्म फाइटर में नजर आकर अपना जलवा दिखा चुकी हैं। खबर है कि ऋतिक संग उनकी ये फिल्म अब नेटफ्लिक्स पर 21 मार्च को रिलीज होने के लिए तैयार है।

    दीपिका पादुकोण की आने वाली फिल्मों की बात करें तो एक्ट्रेस कल्कि 2898 एडी, सिंघम अगेन और इंटर्न नाम की फिल्म में नजर आएंगी।