लाइगर ट्रेलर लॉन्च पर अनन्या को किस करते बचे रणवीर सिंह, अचानक से याद आ गई दीपिका पादुकोण

    रणवीर सिंह हाल ही में लाइगर के ट्रेलर लॉन्च पर पहुंचे थे। वहां उन्होंने अनन्या पांडे और विजय देवरकोंडा के साथ डांस किया। लेकिन अचानक से ही वो स्टेज से नीचे उतर गए। जबकि अनन्या उन्हें बुलाती रहीं।

    लाइगर ट्रेलर लॉन्च पर अनन्या को किस करते बचे रणवीर सिंह, अचानक से याद आ गई दीपिका पादुकोण

    रणवीर सिंह हाल ही में लाइगर ट्रेलर लॉन्च के मौके पर पहुंचे थे। यहां स्टेज पर उनके साथ फिल्म के लीड स्टार अनन्या पांडे और विजय देवरकोंडा मौजूद थे। रणवीर को इस ट्रेलर लॉन्च के लिए खासतौर पर बुलाया गया था। सब जानते हैं कि वो ऑडियंस को कितने अच्छे से एंटरटेन करते हैं। यहां भी वो कुछ ऐसा ही कर रहे थे कि अचानक ही वो स्टेज से नीचे जाने लगे। अनन्या पांडे ने उन्हें वापस बुलाया भी लेकिन वो नहीं माने। आइए आपको बताते हैं कि पूरा माजरा है क्या।

    रणवीर सिंह को आप इस वीडियो में विजय देवरकोंडा के साथ डांस करते देख सकते हैं। वो फिल्म के गाने अकड़ी पकड़ी पर डांस कर रहे हैं और गाने के स्टेप्स को फॉलो कर रहे हैं। इसके बाद वो अनन्या पांडे को भी डांस कराते हैं। इस गाने में एक सीन ऐसा आता है जब विजय देवरकोंडा डांस करते करते अनन्या पांडे को किस कर लेते हैं। यही स्टेप्स जब रणवीर सिंह करने जा रहे होते हैं तो वो अचानक से रुक जाते हैं और कहते हैं कि वो शादीशुदा हैं और स्टेज से नीचे जाने लगते हैं। अनन्या पांडे उनके पीछे पीछे जाती हैं। लेकिन वो दोबारा स्टेज पर नहीं आते। उन्हें बीच में ही दीपिका याद आ जाती हैं। यहां देखिए पूरी वीडियो।

    रणवीर सिंह वैसे अपने न्यूड फोटोशूट को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। कुछ लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। उनका मीम बना रहे हैं तो कुछ उनके सपोर्ट में भी हैं। अभी तक तो आपने रणवीर सिंह को अतरंगी कपड़ों में देखा था लेकिन उन्होंने पहली बार खुद को बिना कपड़ों के दिखा दिया। उनके इस अंदाज ने बॉलीवुड में तहलका मचा दिया है। वैसे उनसे पहले लाइगर फिल्म के पोस्टर के लिए विजय देवरकोंडा भी न्यूड हुए थे। आपने वो पोस्टर तो देखा ही होगा।

    Tags