रणवीर सिंह को जंगल में भटकता देख बेयर ग्रिल्स ने बचाई जान, पूरे एडवेंचर का सामने आया वीडियो

    एक्टर रणवीर सिंह से जुड़ा एक वीडियो इस वक्त लोगों के बीच काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में एक्टर के साथ बेयर ग्रिल्स जंगल में नजर आ रहे हैं। 

    <p>रणवीर सिंह से जुड़ी तस्वीर&nbsp;</p>

    रणवीर सिंह से जुड़ी तस्वीर&nbsp;

    रणवीर सिंह को हमने कई फिल्मों में एक्शन सीन करते हुए देखा है। अब एक्टर असल जिंदगी में एक्शन करते हुए नजर आने वाले हैं। इस काम में उनकी मदद बियर ग्रिल्स करने वाले हैं। अब सोच रहे होंगे कि क्या बियर ग्रिल्स रणवीर सिहं के साथ शो मैन वर्सेस वाइल्ड में दिखाई देंगे, लेकिन ऐसा नहीं है। दरअसल नेटफ्लिक्स एक नया शो फैंस के बीच लेकर आ रहे हैं, जिसमें रणवीर सिंह जंगल के अंदर दिखाई देंगे और उनके साथ मिलकर एडवेंचर करने का काम करने वाले हैं बेयर ग्रिल्स। मतलब बेयर ग्रिल्स इस पर शो के गेस्ट बनते हुए दिखाई देंगे।

     शो से जुड़ा एक धमाकेदार टीजर रिलीज कर दिया गया है। जोकि आपका ध्यान अपनी तरफ खीचने के लिए काफी है। वीडियो में एक्टर पहले अकेले ही जंगल में भटकते हुए नजर आते हैं। बाद में फिर बेयर ग्रिल्स मारते हैं धमाकेदार एंट्री। रणवीर सिंह और बेयर ग्रिल्स जंगल को पार करते हुए फुल मजे करने वाले हैं। ये शो 8 जुलाई को रिलीज होने जा रहा है। आप भी यहां देखिए रणवीर सिंह और बेयर ग्रिल्स से जुड़ा धामकेदार वीडियो। 

    रणवीर सिंह की उन फिल्मों से है फैंस को काफी उम्मीदें

    रणवीर सिंह के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्हें आखिरी बार जयेशभाई जोरादर में देखा गया था। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा कमाल नहीं दिखा पाई और बॉक्स ऑफिस पर वो बुरी तरह से फेल हो गई। लेकिन रणवीर सिंह के रोल को काफी पसंद किया गया था। रणवीर सिंह की आने वाली फिल्मों की बात करें तो फिल्म सर्कस 23 दिसंबर के दिन क्रिसमस के मौके पर रिलीज होने जा रही है। फिल्म को डायरेक्ट करने का काम रोहित शेट्टी ने किया है। वहीं, साथ ही आलिया भट्ट के साथ एक्टर रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में शामिल होंगे। फिल्म को डायरेक्ट करने का काम करण जौहर ने किया है। सिंबा 2 भी उनकी लिस्ट में शामिल हैं। 

    Tags