रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा जल्द कर सकते हैं शादी! जोरों पर है अफेयर की चर्चा

    एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना और एक्टर विजय देवरकोंडा को लेकर ऐसी खबरें सामने आ रही है कि दोनों जल्द ही शादी कर सकते हैं। ऐसा इसीलिए क्योंकि दोनों के अफेयर की चर्चा इस वक्त जोरों पर है।

    रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा जल्द कर सकते हैं शादी! जोरों पर है अफेयर की चर्चा

    साउथ के एक्टर्स और एक्ट्रेसेस इस वक्त लोगों का दिल बखूबी जीतते हुए दिखाई दे रहे हैं। उन्ही में से एक हैं एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना और एक्टर विजय देवरकोंडा। दोनों की ऑनस्क्रीन और ऑफस्क्रीन केमिस्ट्री लोगों को खूब पसंद आ रही हैं। दोनों कई बार मुंबई में एकसाथ स्पॉट किया जा चुके हैं। कुछ वक्त पहले ऐसी खबरें आ रही थी कि रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। वहीं, अब ऐसी रिपोर्ट्स सामने आई है जिसके मुताबिक रश्मिका और विजय की शादी की चर्चा जोर पर चल रही है।

    अब ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि ये कपल इस साल के आखिर में शादी कर सकता है। हालांकि रश्मिका और विजय ने अभी तक अपने रिश्ते को कंफर्म नहीं किया है और ना ही शादी को लेकर खुलासा किया है। विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने एक साथ दो सुपरहिट फिल्मे गीता गोविंदम और डियर कॉमरेड लोगों को दी है। तब से ही फैंस उन्हें साथ देखकर काफी खुश होते हैं। कथित तौर पर ऐसा कहा जा रहा है कि रश्मिका और विजय दोनों रिलेशनशिप में हैं। रिपोर्ट्स में इस बात की जानकारी दी गई है कि दोनों इस साल के अंत में शादी कर सकते हैं।

    इस वक्त विजय देवरकोंडा अपनी आने वाली फिल्म लाइगर की शूटिंग में बिजी हैं। फिल्म को पुरी जगंनाध डायरेक्टर कर रहे हैं। इस वक्त वो मुंबई में फिल्म की शूटिंग में बिजी चल रहे हैं। इसके अलावा दूसरी तरफ रश्मिका मंदाना बॉलीवुड डेब्यू करने को लेकर काफी उत्साहित नजर आ रही हैं। रश्मिका जल्द ही सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म मिशन मजनू में दिखाई देंगी। एक्ट्रेस को आखिरी बार फिल्म पुष्पा में देखा गया था। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस धमाकेदार कमाई की थी। फिल्म में रश्मिका के साथ लीड रोल में एक्टर अल्लू अर्जुन दिखाई दे रहे थे।

    Tags