रश्मिका मंदाना ने 'पुष्पाराज' के अंदाज़ में किया 'झुकेगा नहीं', देखिये वीडियो

    अब पुष्पा 2 के बीच रश्मिका का एक वीडियो सुर्खियां बटोर रहा है। इस वीडियो में एक्ट्रेस अल्लू अर्जुन के पुष्पाराज स्टाइल में 'झुकेगा नहीं' वाला एक्शन करती दिख रही हैं।

    रश्मिका मंदाना ने 'पुष्पाराज' के अंदाज़ में किया 'झुकेगा नहीं', देखिये वीडियो

    अल्लू अर्जुन स्टारर फिल्म 'पुष्पा: द राइज' में रश्मिका मंदाना के किरदार श्रीवल्ली को खूब पसंद किया गया था। एक्ट्रेस पर फिल्माए फ़िल्म के जितने भी गाने थे वो सुपरहिट रहे। अब पुष्पा 2 के बीच रश्मिका का एक वीडियो सुर्खियां बटोर रहा है। इस वीडियो में एक्ट्रेस अल्लू अर्जुन के पुष्पाराज स्टाइल में 'झुकेगा नहीं' वाला एक्शन करती दिख रही हैं।

    ग्रे ट्रैक सूट में नज़र आ रही रश्मिका को जब पैपराजी ने रुकने को कहा तो एक्ट्रेस ने अल्लू अर्जुन में किरदार पुष्पा की तरह चेहरे पर हाथ फेरते हुए कहा 'झुकेगा नहीं' रश्मिका का ये अंदाज अब सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। आप भी देखिये-

    बता दें, रश्मिका को अल्लू अर्जुन के साथ पुष्पा 2 में देखने का इंतजार हो रहा है। फिल्म की स्क्रिप्ट पूरी हो चुकी है। अगले महीने से शूटिंग शुरू होने की खबर है। ऐसी भी खबरें हैं कि पुष्पा 2 में रश्मिका के किरदार श्रीवल्ली की मौत हो जाएगी। अपना बदला पूरा करने के लिए भंवर सिंह श्रीवल्ली को जान से मार देता है। यही वजह पुष्पा को भंवर सिंह के अंत की वजह बनती है। हालांकि, अभी फिल्म से जुड़ी कोई भी अधिकारिक अपडेट नहीं आई है। फैंस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं।

    Tags