सुशांत सिंह राजपूत केस में हुए नए दावे के बीच रिया चक्रवर्ती ने शेयर किया ये पोस्ट लिखा- अगली बार खुद

    एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के केस में हाल ही में एक बड़ा खुलासा हुआ था कि उनकी हत्या हुई है। इन सबके बीच अब रिया चक्रवर्ती ने एक पोस्ट शेयर किया है, जोकि लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया। 

    <p>सुशांत सिंह राजपूत औऱ रिया चक्रवर्ती</p>

    सुशांत सिंह राजपूत औऱ रिया चक्रवर्ती

    एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के मामले ने फिर से आग पकड़ ली है। 14 जून 2022 को एक्टर का निधन हुआ था लेकिन अभी तक इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है कि आखिर उनकी मौत हुई कैसे? बीते कुछ वक्त से सुशांत सिंह राजपूत का केस काफी शांत पड़ा हुआ था। लेकिन जब से कूपर अस्पताल के अटॉप्सी स्टाफ ने ये जानकारी दी है कि एक्टर की हत्या हुई है। तभी से ये मामले तूल पकड़ता हुआ दिखाई दे रहा है। अब ये मामला फिर से लोगों के निशाने पर आ गया है। फैंस इस मामले की सच्चाई अब पूरी तरह से जानना चाहते हैं। 

    इन सबके बीच रिया चक्रवर्ती ने एक क्रिप्टिक पोस्ट सोशल मीडिया पऱ शेयर किया है। जोकि लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। दरअसल उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने लिखा है- आप आग से होकर गुजरे हो, तूफान से खुद को बचाया है, शैतान के ऊपर जीत पाई, इस बात को याद रखो जब अगली बार आप अपनी ताकत पर शक करो। रिया चक्रवर्ती ने ये पोस्ट किस सेंस में शेयर किया है उसकी वजह अभी तक सामने नहीं आई है, लेकिन सुशांत सिंह राजपूत का मामला फिर से उठने के बाद लोगों के रिया को शक की निगाहों से देखना शुरू कर रहे हैं।

    सुशांत की मौत से पहले उन्हें डेट कर रही थी रिया

    आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जून 2020 में सुशांत सिंह की मौत से पहले रिया और एक्टर एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। सुशांत के परिवार ने रिया पर आत्महत्या के लिए उकसाने और मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप लगाया था। उन पर सुशांत सिंह राजपूत के लिए कंट्राबेंड खरीदने का भी आरोप लगाया गया था। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी), नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी), और केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को ट्रांसफर करने से पहले उनकी मौत की जांच मुंबई पुलिस द्वारा की गई थी।

    सुशांत सिंह राजपूत के केस में हुआ ये बड़ा खुलासा

    उनकी मौत के मामले में नया मोड़ तब आया जब कूपर अस्पताल के कर्मचारी रूपकुमार शाह ने एक मीडिया के जरिए बताया, “जब हम पोस्टमार्टम करने गए, तो हमें पता चला कि वह सुशांत सिंह राजपूत थे और उनके शरीर पर कई निशान थे। शरीर और गर्दन पर भी दो से तीन निशान पाए गए थे। पोस्टमॉर्टम रिकॉर्ड करने की जरूरत थी लेकिन उच्च अधिकारियों को केवल शरीर की तस्वीरें लेने के लिए कहा गया था। इसलिए, हमने उनके आदेश के अनुसार ऐसा किया।"

    Tags